कहा:- मोदी सरकार अविलम्ब लम्बित पदोन्नति में आरक्षण बिल पास कराए
लखनऊ, 06 दिसंबर, 2019: भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर के 64वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने आज परिवर्तन प्रतीक स्थल, गोमती नगर में बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और केन्द्र की मोदी सरकार से लम्बे समय से लम्बित पदोन्नति बिल को पास कराने की पुरजोर मांग उठाते हुए अंतिम अंजाम तक संघर्ष करने की शपथ ली।
उसी क्रम में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के प्रान्तीय संयोजक मण्डल द्वारा प्रातः 8 बजे बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल, गोमती नगर में स्थापित बाबा साहब व माता रमाबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने प्रान्तीय संयोजक मण्डल को आरक्षण बचाने की शपथ दिलाते हुए केन्द्र की मोदी सरकार से लोकसभा में लम्बित पदोन्नति में आरक्षण का बिल पास कराने की पुरजोर मांग की।







