Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    स्कूल समिट का सार्थक सन्देश

    By December 12, 2019 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 624
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
     
    लखनऊ में शिक्षा समिट का आयोजन एक अभिनव प्रयोग थे। शिक्षा में सुधार के प्रयासों को इस अंदाज में पहले कभी नहीं देखा गया। शिक्षा से सीधे रूप में जुड़े शिक्षक, प्राचार्य शिक्षाविद इसमें सहभागी थे। सभी ने अपने विचार साझा किए। सुधार के सुझाव दिए गए। शिक्षा में गुणवत्ता,आधुनिक तकनीक के उपयोग व नवाचार को बढ़ावा देने के सम्बंध में कार्ययोजना बनाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस क्षेत्र की विसंगतियों को रेखांकित किया। आजादी के बाद शिक्षा को जैसी अहमियत मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली।
     
    संविधान में समानता को मूलाधिकार में शामिल किया गया, लेकिन शिक्षा में समानता पर पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। शिक्षा में समानता न होने से नागरिकों में समानता की भावना बढ़ी। इसको दूर करने की आवश्यकता है। ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से सरकारी अधिकारी और कंपनियां स्कूलों को गोद लेंगी। इससे हमारी शिक्षा की नींव मजबूत होगी। स्कूल समिट के माध्यम से कार्ययोजना बनेगी। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सुधार किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण, तनावमुक्‍त  नकल विहीन शिक्षा और परीक्षा सुनिश्चित करने में काफी हद तक सफलता मिली है।
     
    पाठ्यक्रम में एकरूपता लाने के लिए  एनसीईआरटी की तर्ज पर उत्तर प्रदेश बोर्ड में पाठ्यक्रम लागू किया। उच्च,माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों तथा कर्मचारियों की सुविधाओं के प्रति सरकार संवेदनशील है। सेवा संबंधी विवादों के त्वरित निस्तारण उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण का गठन किया गया है। इसी प्रकार ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शी तरीके से स्थानांतरण की व्यवस्था भी की गई है। पन्द्रह हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम के स्कूलों में तब्दील किया गया।  तीन हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास भी प्रारंभ किया गया है। इस समिट का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग और भारतीय उद्योग परिसंघ ने संयुक्त रूप से किया था। शिक्षाविद् के अलावा उद्यमी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रमुख और दूसरे राज्यों के शिक्षामंत्री व अधिकारी भी इसमें शामिल हुए।  तकनीक व नवाचार के प्रयोग को बढ़ावा देना है।
     
    डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन की बनाने के लिए शिक्षा को एक निवेश के तौर पर देखना होगा। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से हम फॉलोवर तैयार कर रहे हैं इनोवेटिव लीडर नहीं। स्कूल समिट क्लास रूम इनोवेशन की राह बनाएगी।
     
    अठारह फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। चौदह दिन में खत्म होगी। कुछ जिलों में कमांड सेंटर भी बनेंगे। प्रत्येक जिले में पांच पांच अच्छे शिक्षकों का चयन कर उनके लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे और उनको स्कूल में ऑडियो विजुअल माध्यम से पढ़ाया जाएगा। अगले पांच साल में प्रदेश के सभी स्कूलों में गणित व अंग्रेजी की स्मार्ट क्लास लागू होगी।

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading