अजजी कहिन: नहले पर दहला:
पर्यावरण पर नहीं हो पा रहा फैसला (एक खबर)
और दावे सबके लम्बे-चौड़े हैं!
रोज शराब के सेवन से कैंसर का खतरा (एक खबर)
अति किसी भी बात की अच्छी नहीं होती न!
ऐश्वर्या ने कहा राबड़ी ने बाल पकड़कर पीटा (एक खबर)
बात वही है, बस मामला बड़े घर का है!
हिंसा थमी मगर जोर पकड़ रहा सीएए पर आन्दोलन (एक खबर)
सुलगती आग ज्यादा खतरनाक होती है!
बेमतलब साबित हुए सौ करोड़ के साइकिल ट्रैक (एक खबर)
सरकार का भी तो कोई मतलब होता है, भइया!
सोती रही पुलिस, होता रहा हंगामा (एक खबर)
अब जांच कराईये कि पुलिस सोती क्यों रही!







