Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सियासत के लिए फैलाई गलतफहमी

    By December 21, 2019Updated:December 21, 2019 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 561

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    ऐसा नहीं कि कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों के नेता नागरिकता कानून के औचित्य को नहीं समझते। वह जानते होंगे कि विश्व का कोई भी संविधान अवैध घुसपैठियों के लिए नहीं होता। उसके प्रावधान या सुविधाएं अवैध घुसपैठियों पर लागू नहीं होती। इसका कारण यह है कि शत्रुदेश सुनियोजित ढंग से भी अवैध घुसपैठ करा सकते है। लेकिन कांग्रेस सहित कई अन्य दलों ने इसे वोटबैंक सियासत से जोड़ दिया है। इसीलिए नागरिकता विधेयक पर हंगामा हो रहा है। ये लोग अनुच्छेद चौदह और इक्कीस की दुहाई दे रहे है। अनुच्छेद चौदह के अनुसार राज्य किसी व्यक्ति को कानून के समक्ष समानता या भारत के क्षेत्र के भीतर कानूनों के समान संरक्षण से इनकार नहीं करेगा।

    बेशक यह समानता का अधिकार है। लेकिन संविधान की भावना को भी समझना होगा। अपराधी और निर्दोष व्यक्ति के साथ समानता का व्यवहार कैसे संभव है। इसी प्रकार अवैध घुसपैठियों और धर्म के आधार पर पीड़ित किये गए शरणार्थियों के साथ समान व्यवहार संभव नहीं है। अनुच्छेद पन्द्रह को भी ऐसे ही संदर्भ में देखना होगा। इसमें कहा गया है कि राज्य किसी नागरिक के खिलाफ सिर्फ धर्म, मूल, वंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान या इनमें से किसी के आधार पर कोई भेद नहीं करेगा। यह बात भी अवैध घुसपैठियों पर लागू नहीं होती। अनुच्छेद इक्कीस में जीवन का अधिकार दिया गया। यह भी ध्यान रखना होगा कि राज्य अवैध घुसपैठियों के जीवन के अधिकार को समाप्त नही कर रही है। लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा का तकाजा यह है कि देश को अवैध घुसपैठियों की पनाहगाह न बनने दिया जाए। नागरिकता कानून में धर्म के आधार पर भेद नहीं है। अवैध घुसपैठ के आधार पर ही इसमें भेद किया गया है। इसी में राष्ट्रीय हित है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देगा, न कि भारत में किसी की नागरिकता छीनेगा। नए कानून का मतलब यह नहीं है कि सभी शरणार्थियों या अवैध प्रवासियों को अपने आप ही भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। उन्हें भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदन करना होगा जिसे सक्षम प्राधिकरण देखेगा। संबंधित आवेदक को जरूरी मानदंड पूरे होने के बाद ही भारतीय नागरिकता दी जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विपक्ष के नेता के रूप में ऐसे ही नागरिकता कानून की मांग की थी। (2003) दो हजार तीन में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से मांग की थी कि बांग्लादेश जैसे देशों से प्रताडि़त होकर आ रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने में हमें ज्यादा उदार होना चाहिए।

    मनमोहन सिंह ने कहा था कि ‘मैं शरणार्थियों की स्थिति पर सवाल कर रहा हूं। देश के बंटवारे के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों प्रताड़ित है। इनको नागरिकता देने के बारे में बहुत ज्यादा उदार होना चाहिए। यह हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है। तत्कालीन गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने मनमोहन सिंह के विचारों से सहमति जताई थी। इस संबन्ध में कानून बनाने का आश्वासन दिया था। इसके कुछ महीने बाद मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बन गए थे। दस वर्षों के कार्यकाल में ऐसा कानून बनाना उनकी जिम्मेदारी थी। लेकिन वह जिम्मेदारी से भागते रहे। इसलिए वर्तमान सरकार को इस पर कानून बनाना पड़ा। कांग्रेस के काल में गुजरात और राजस्थान में पाकिस्तान से आए ऐसे हिंदुओं को नागरिकता देने के लिए गजट जारी हुआ था।

    तत्कालीन माकपा महासचिव प्रकाश करात ने भी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर उनके बयान की याद दिलाई थी। बांग्लादेश से पीडि़त होकर आए अल्पसंख्यकों के लिए नागरिकता की बात की थी।


    पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश घोषित रूप से इस्लामिक मुल्क है। भारत के नागरिकता में धार्मिक रूप से इन मुल्कों में प्रताड़ित अल्पसंख्यको को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इन मुल्कों में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता है। इसका प्रमाण इनकी घटती जनसंख्या को देख कर लगाया जा सकता है। इन देशों में शिया समुदाय भी अल्पसंख्यक नहीं माना जाता। ऐसे में भारत को अवैध घुसपैठियों का ठिकाना नहीं बनाया जा सकता।जुल्फिकार अली भुट्टो की सरकार ने अहमदिया को गैर मुस्लिम घोषित किया था। यह उनका आंतरिक मसला था। भारत का इससे कोई मतलब ही नहीं था। (1974) उन्नीस सौ चौहत्तर में यह निर्णय वहां की निर्वाचित भुट्टो सरकार ने किया था। यह ध्यान रखना चाहिए कि नागरिकता कानून केवल इन तीन मुल्कों के प्रताड़ित अल्पसंख्यको पर लागू है। मुसलमान तो दुनिया के अनेक देशों में हिंसक संघर्ष के शिकार है। इन सबको भारत में नहीं बसाया जा सकता। इसी प्रकार इन तीन देशों के अल्पसंख्यको के अलावा किसी अन्य देश के संबन्ध में भी यह बात लागू नहीं किया गया। यह भी गौरतलब है कि धार्मिक रूप से प्रताड़ित उन्हीं लोगों को मिलेगी जो उन्नीस सौ चौदह तक भारत आ गए है।
    इस कानून से संविधान का किसी प्रकार उल्लंघन नहीं हुआ है।

    अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में आरक्षण नहीं लागू होता। तब कोई संविधान की दुहाई नहीं देता। जम्मू कश्मीर में सत्तर वर्षों तक दलितों को सुविधाएं नहीं मिली, तब कोई सरकार संविधान की दुहाई नहीं देती थी। संविधान का अनुच्छेद चौदह अवैध घुसपैठियों पर लागू नहीं होता। यह अनुच्छेद केवल भारतीय नागरिकों पर लागू है। नागरिकता कानून भी केवल वन टाइम के लिए है। अनुच्छेद इक्कीस भी भारतीय नागरिकों पर ही लागू है। दो हजार बारह में भी मनमोहन सिंह सरकार ने लिख कर दिया था कि बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यक प्रताड़ित किये जा रहे है।

    कांग्रेस सरकार ऐसा लिखती है तो वह सेक्युलर है। इन्हीं मनमोहन सिंह ने संसद में मनमोहन सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से कहा था कि पाकिस्तान में हिन्दू अल्पसंख्यक प्रताड़ित हो रहे है। कांग्रेस नेता का यह कथन भी सेक्युलर था। लेकिन भाजपा सरकार इन प्रताडितों के साथ मानवता दिखाए तो इसे साम्प्रदायिक कहा जाता है। जिन्होंने मजहब के आधार पर विभाजन को स्वीकार किया, आज वह अवैध घुसपैठ की हिमायत कर रहे है।

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading