Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    पत्रकारिता की आबरू बचाएंगे ‘विक्रम और सुल्तान’

    By December 31, 2019 Social media No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 536

    नवेद शिकोह

    देश के बहुत सारे कलमकार, पत्रकार, टीवी एंकर, इतिहासकार.. भारतीय समाज के सौहार्द को चुनौती देने की सुपारी खा चुके हैं। मिशन पत्रकारिता इतिहास बन गया, वर्तमान दौर की एजेंडा पत्रकारिता में क़लम ज़हर उगलने लगे हैं। पत्रकार हिन्दू-मुसलमान और भाजपाई या भाजपा विरोधी दायरों में महदूद होते जा रहे हैं।

    कुछ मीडिया संस्थान की फंडिंग ही इस शर्त पर होती है कि उनकी टीम नफरत फैलने का लक्ष्य पूरा करें। तमाम प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार अपनी पत्रकारिता को कलंकित करने पर मजबूर हैं। जीवन भर निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पक्षपात और एकतरफा रिपोर्टिंग के लिए बदनाम हो रहे हैं। कारण ये है कि बड़े-बड़े लिखाड़ पत्रकार जो ख़ाली हैं इन्हें रोजगार या कोई लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर सोशल मीडिया पर आग लगाने वाली पोस्ट लिखवाई जा रही हैं। जो सहाफी जीवन भर पत्रकारिता के सिद्धांतों, मूल्यों वाली सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संतुलित-निष्पक्ष पत्रकारिता करते रहे वे सियासी एजेंडों को चलाने पर मजबूर है। वजह ये है कि ये पत्रकारिता का फर्ज निभाकर अपने ज़मीर का सौदा नहीं करेंगे तो बेरोजगार हो जायेंगे..भूखा रहने की नौबत आ सकती है।

    देश की हिन्दी पत्रकारिता को आकर्षक भाषा, खूबसूरत शैली, गंगा जमुनी तहजीब की नेमतें देने वाली लखनऊ की पत्रकारिता मौजूदा हालात से फिक्रमंद है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, अखिलेश मिश्रा और इशरत अली सिद्दीकी जैसे दर्जनों सितारे जिस लखनऊ की सहाफत के आसमान पर चमके उस शहर-ए-लखनऊ के चंद सहाफी-लेखक भी लखनऊ की तहज़ीब-ओ-तमद्दुन के सुपारी किलर बन रहे हैं।

    ये सब अब नाकाबिले बर्दाश्त हो गया है। शहर की क़ाबिले तारीफ पत्रकारिता को कई दशकों तक अपने जीवन का बहुमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ लेखक/पत्रकार कलम का शुद्धिकरण करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक समरसता, सौहार्द और तोड़ने के बजाय जोड़ने की जिम्मेदारी निभाने जैसा जर्नलिज्म पटरी पर लायेंगे।बीते दिनों की सहाफत के दिन लौटाने की कोशिश होगी। देश की अखंडता, समरसता और साम्प्रदायिक सौहार्द कायम करने के लिए.. देशहित, समाजहित और सकारात्मक नजरिये को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्र पत्रकारों का एक पैनल तैयार करेंगे। सियासी दलों अथवा संकीर्ण मानसिकता वाली ताकते के लिए काम कर रही बिकाऊ कलम/पत्रकारिता पर निगराने रखेंगे। ऐसे लोगों से आग्रह करेंगे कि अपने कलम का उपयोग सौहार्द, सामाजिक सरोकारों, देशहित, समाजहित, सरकार की जनकल्याणकारी/जनहित की योजनाओं के लिए करें।

    नहीं माने तो नफरत फैलाने वाले बिकाऊ और गैर जिम्मेदार कलमकारों के खिलाफ कदम उठाने के लिए सरकार, प्रेस काउंसिल और पत्रकार संगठनों से आग्रह किया जायेगा।

    कुछ ऐसे रणनीति का ख़ाका तैयार कर रहे हैं शहर के सम्मानित, प्रतिष्ठित और वरिष्ठ पत्रकार वीर विक्रम बहादुर मिश्र जी। लखनऊ के दर्जनों पत्रकारों के गुरुवर कहे जाने वाले हरदिल अज़ीज़ मिश्र जी ने आज बताया कि इस संजीदा मसले और इससे निपटने की रणनीति कें लिए वरिष्ठ सहाफी डा. सुल्तान शाकिर हाशमी साहब और शहर के तमाम पत्रकारों से उनकी बात हो रही है।

    Keep Reading

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading