बर्फीली हवाओं से कांपे मैदानी इलाके
पहाड़़ों पर हो रही बर्फबारी और बेटे दिनों हुयी बारिश की वजह से मैदानी इलाके भी कांप उठे हैं। पहाड़़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के असर से तापमान में भारी गिरावट हुई है। शीतलहर के कारन लोग रजाई में ही दुबके रहें, ठण्ड के चलते पारा सामान्य से पांच डि़ग्री व इससे अधिक तापमान कम होने से राजधानी वासियों के लिए और मुश्किल कड़ी हो गयी अधिकतर लोग आज शनिवार को देर निकली धूप को सेंकते नज़र आएं। उत्तर–पश्चिमी हवाओं के चलते दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। बता दें कि सामान्य से पांच डि़ग्री तापमान कम होने से राजधानी के लोग इस मौसम में दूसरी बार लहर का प्रकोप राजधानी वासी झेल रहे हैं।
लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डि़ग्री कम होकर 16.8 डि़ग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान एक डि़ग्री कम होकर सात डि़ग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया है। बताया जाता है कि तेज हवा के चलते पूरे दिन कड़़ाके की ठंड़ बनी रही।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कोल्ड़ का असर रहेगा। रविवार से मौसम साफ होने के बाद तापामान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। बता दें कि दो दिन पहले हुई बरसात के असर से शुक्रवार को भी कड़़ाके की सर्दी जारी रही।







