आमतौर पर कोई भी फिल्म फेस्टिवल कुछ ख़ास वर्ग व लोगों को ध्यान में रखकर ही आयोजित किये जाते है. आम दर्शक व श्रोता का इससे कोई ख़ास लेना देना नहीं होता. लेकिन पिछले दिनों मध्य प्रदेश के खजुराहों में आयोजित हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कुछ अलग मंजर देखने को मिला. बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति के साथ मॉर्डन सिनेमा का तड़का, खजुराहों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का खास आकर्षण रहा. बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को लेकर सतत प्रयासरत रहे अभिनेता से राजनेता बने राजा बुंदेला द्वारा आयोजित खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पांचवे संस्करण में पब्लिक रिलेशन की नामी संस्था PR24x7 का भी अहम योगदान रहा. महत्वपूर्ण रूप से खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को प्रदेश के छोटे बड़े शहरों तक पहुंचाने में अग्रणी रहने के लिए संस्था को आयोजन समिति की ओर से ख़ास सम्मान दिया गया.
आयोजक राजा बुंदेला ने पीआर सदस्य चारु व्यास व रोहित राजोरा को खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का विशेष सम्मान प्रदान किया. इस दौरान उन्होंने KIFF में संस्था के सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया. सम्मान पर ख़ुशी जाहिर करते हुए चारु व्यास ने कहा कि KIFF की खास बात यह है कि यहां छतरपुर, रतलाम, मुरैना, पिपरिया, बैतूल, शिवपुरी शहडोल जैसे शहरों में बनाई गई बेहतरीन फिल्मों से प्रदेश की नौजवान प्रतिभाओं को प्रकाश में आने का मौका मिलता है. एक सर्विस सेक्टर से आने के नाते हमारा मकसद KIFF जैसे इवेंट्स का हिस्सा बनना भी है, जहां स्थानीय टैलेंट को उनका हुनर दिखाने के लिए भरपूर सहयोग दिया जा रहा है.
रोहित राजोरा ने विशेष सम्मान को एक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि KIFF में मशहूर फिल्मों के अलावा मध्य प्रदेश के नौजवान फिल्मकारों की फीचर व शार्ट फिल्मों की प्रदर्शनी भी देखने को मिली. युवा प्रतिभाओं के लिए समर्पित ऐसे मंचों की जानकारी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारे लिए एक जिम्मेदारी की तरह है. ऐसे आयोजनों का स्वागत किया जाना चाहिए.
खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में, खासतौर पर तैयार की गई टापरा टॉकीजों में मुंबई के दिग्गज अभिनेता व निर्माताओं के साथ साथ प्रदेश के युवा फिल्मकारों द्वारा तैयार की गई बेहतरीन फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया. करीब एक हफ्ते तक चले सितारों से सजे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदेश सरकार का भी सहयोग रहा. मध्य प्रदेश के सैकड़ों फिल्मकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को साल दर साल नई ऊंचाइयां छूते देखा जा सकता है.







