Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के खास सम्मान से नवाजा गया PR24x7

    By January 22, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 504

    आमतौर पर कोई भी फिल्म फेस्टिवल कुछ ख़ास वर्ग व लोगों को ध्यान में रखकर ही आयोजित किये जाते है. आम दर्शक व श्रोता का इससे कोई ख़ास लेना देना नहीं होता. लेकिन पिछले दिनों मध्य प्रदेश के खजुराहों में आयोजित हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कुछ अलग मंजर देखने को मिला. बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति के साथ मॉर्डन सिनेमा का तड़का, खजुराहों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का खास आकर्षण रहा. बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को लेकर सतत प्रयासरत रहे अभिनेता से राजनेता बने राजा बुंदेला द्वारा आयोजित खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पांचवे संस्करण में पब्लिक रिलेशन की नामी संस्था PR24x7 का भी अहम योगदान रहा. महत्वपूर्ण रूप से खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को प्रदेश के छोटे बड़े शहरों तक पहुंचाने में अग्रणी रहने के लिए संस्था को आयोजन समिति की ओर से ख़ास सम्मान दिया गया.

    आयोजक राजा बुंदेला ने पीआर सदस्य चारु व्यास व रोहित राजोरा को खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल  का विशेष सम्मान प्रदान किया. इस दौरान उन्होंने KIFF में संस्था के सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया. सम्मान पर ख़ुशी जाहिर करते हुए चारु व्यास ने कहा कि KIFF की खास बात यह है कि यहां छतरपुर, रतलाम, मुरैना, पिपरिया, बैतूल, शिवपुरी शहडोल जैसे शहरों में बनाई गई बेहतरीन फिल्मों से प्रदेश की नौजवान प्रतिभाओं को प्रकाश में आने का मौका मिलता है. एक सर्विस सेक्टर से आने के नाते हमारा मकसद KIFF जैसे इवेंट्स का हिस्सा बनना भी है, जहां स्थानीय टैलेंट को उनका हुनर दिखाने के लिए भरपूर सहयोग दिया जा रहा है.

    रोहित राजोरा ने विशेष सम्मान को एक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि KIFF में मशहूर फिल्मों के अलावा मध्य प्रदेश के नौजवान फिल्मकारों की फीचर व शार्ट फिल्मों की प्रदर्शनी भी देखने को मिली. युवा प्रतिभाओं के लिए समर्पित ऐसे मंचों की जानकारी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारे लिए एक जिम्मेदारी की तरह है. ऐसे आयोजनों का स्वागत किया जाना चाहिए.

    खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में, खासतौर पर तैयार की गई टापरा टॉकीजों में मुंबई के दिग्गज अभिनेता व निर्माताओं के साथ साथ प्रदेश के युवा फिल्मकारों द्वारा तैयार की गई बेहतरीन फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया. करीब एक हफ्ते तक चले सितारों से सजे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदेश सरकार का भी सहयोग रहा. मध्य प्रदेश के सैकड़ों फिल्मकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को साल दर साल नई ऊंचाइयां छूते देखा जा सकता है.

    Keep Reading

    82% of Indian hypertension patients believe that high blood pressure is caused by stress, not diet!

    82% भारतीय हाइपरटेंशन रोगी मानते हैं- हाई बीपी तनाव से होता है, डाइट से नहीं!

    U&i Expands Entry Star Series with the Launch of Premium ANC Neckband, High-Capacity Powerbank, and Ultra-Fast Car Chargers

    U&i Entry Star Series का धमाकेदार विस्तार: ANC नेकबैंड, 10,000mAh पावरबैंक और 165W अल्ट्रा-फास्ट कार चार्जर्स लॉन्च

    Two New Disney-Themed Creative Games Launched for Families at Singapore's 'Gardens by the Bay'

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में परिवारों के लिए डिज्नी-थीम वाले दो नए क्रिएटिव गेम्स किए शुरु

    Rotaract Club's 42nd Conference: The Spirit of Service, Honoring Youth

    रोट्रैक्ट क्लब का 42वां सम्मेलन: सेवा का जज्बा, युवाओं का सम्मान‘

    Akkodis Honored as 'Enterprise Innovator' in HFS Horizons 2026 Report

    Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में ‘एंटरप्राइज़ इनोवेटर’ का सम्मान

    An Ambrosial Shower of Shiva and Radha at the Kathak Evening!

    कथक संध्या में शिव-राधा की अमृत वर्षा!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading