Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    हाकी टूर्नामेंट में रायल हाकी को मात देकर उत्तर प्रदेश ने ट्राफी पर किया कब्जा

    By February 9, 2020 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 671

    सब जूनियर आल इंडिया प्राइज मनी हाकी टूर्नामेंट: यमुनानगर, हरियाणा की टीम ने चीमा को नौ-शून्य से मात देकर तीसरे स्थान पर बनाई जगह, रायल हाकी के सरगुन सिंह बेस्ट गोलकीपर

    लखनऊ, 09 फरवरी, 2020: केडी सिंह सब जूनियर (अंडर-14) आल इंडिया प्राइज मनी हाकी टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान चीमा एकेडमी और यमुना नगर हरियाणा के बीच थर्ड प्लेस टूर्नामेंट और उत्तर प्रदेश ग्रेस और रायल हाकी एकेडमी के बीच फाइनल मैच हुआ। मेजबान टीम उत्तर प्रदेश ग्रेस ने रायल हाकी के खिलाफ चार गोल दागकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया, जबकि चीमा को यमुनानगर ने नौ-शून्य से मात देकर तीसरे स्थान पर जगह बना ली।

    रविवार को दोपहर 12 बजे चीमा एकेडमी और यमुनानगर, हरियाणा के बीच मैच शुरू हुआ। पहले राउंड के 13वें मिनट में यमुनानगर की टीम ने एक गोल दाग दी। इसके बाद 14वें मिनट में भी दूसरा गोल दागकर पहले राउंड में ही दो गोल से बढ़त बना ली। दूसरे राउंड का मैच शुरू होने पर 22वें, 24वें, 27वें राउंड में एक-एक गोल दागकर यमुनानगर की टीम काफी आगे निकल गयी। इसके बाद तो तीसरे और चौथे राउंड में भी यमुनानगर ने दो-दो गोल दागकर कुल नौ गोल चीमा के खिलाफ किये लेकिन चीमा एकेडमी एक गोल भी नहीं कर सकी। युमनानगर की टीम के कप्तान मनीष ने कप्तानी भूमिका निभाते हुए पांच गोल दागे, जबकि नवीष ने दो गोल किये।

    उप्र के कप्तान केतन ने दागे दो गोल, चार-शून्य से रायल को दी मात:

    दूसरा फाइनल मैच उत्तर प्रदेश ग्रेस और रायल हाकी के बीच अपराह्न दो बजे शुरू हुआ। इस मैच में पहले राउंड के छठें मिनट में यूपी ग्रेस के खिलाड़ी करन गौतम ने रायल के खिलाफ एक गोल दागकर बढ़त बना ली। दूसरे राउंड का मैच शुरू होने पर रायल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके और 18वें मिनट में उत्तर प्रदेश ग्रेस के कप्तान केतन ने एक गोल पुन: कर दिया। इसके बाद तीसरे राउंड के 37वें मिनट में सूरज चौहान ने रायल के खिलाफ एक गोल दाग दिये। चौथे राउंड के 58वें मिनट में यूपी ग्रेस के कप्तान केतन ने पुन: एक गोल दागकर चार-शून्य से रायल एकेडमी को मात दे दी और ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

    प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये:

    समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण, लखनऊ ने प्रथम पुरस्कार उत्तर प्रदेश ग्रेस की टीम को एक लाख रुपये और शील्ड प्रदान किया। रायल एकेडमी को द्वितीय पुरस्कार पचास हजार व यमुनानगर, हरियाणा की टीम को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रथम पुरस्कार पाने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 5555 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 2777 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1333 रुपये दिये गये।

    उप्र के अंकित को बेस्ट फुल बैक:

    इस मैच में रायल हाकी क्लब के खिलाड़ी सरगुन सिंह को बेस्ट गोलकीपर, उत्तर प्रदेश ग्रेस के अंकित पटेल को बेस्ट फुल बैक, उत्तर प्रदेश के ही केतन कुशवाहा को वेस्ट हाफ बैक व यमुनानगर टीम के मनीष को वेस्ट फारवर्ड का इनाम दिया गया।

    #सब जूनियर आल इंडिया प्राइज मनी हाकी टूर्नामेंट

    Keep Reading

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading