ज्ञापन न लिए जाने, प्रशासन पर अभद्रता का आरोप लगाए हुए प्रॉक्टर कार्यालय का घेराव किया
छात्रों ने आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्ववविद्यालय का घेराव किया, बताया जाता है कि बीबीएयू में प्राक्टर प्रोफेसर को ज्ञापन देने गए छात्रों के साथ प्राक्टर प्रोफेसर द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके विरोध में SAS भवन के सामने एयूडीसू संघटनके छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
वही छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विवि प्रशासन ने पुलिस बल बुला लिया। इस मामले में बताया जाता है कि आरक्षण के संबंध में छात्र विवि प्रॉक्टर को ज्ञापन देने पहुँचे थे जहां विवि प्रशासन ने अभद्रता की। ऐसा आरोप है।







