सेवा निवृत्त अध्यापकों ने किया समारोह, 80 वर्ष पार कर चुके अध्यापकों का हुआ सम्मान
लखनऊ, 16 फरवरी, 2020: लखनऊ विश्वविद्यालय में सेवा निवृत्त अध्यापकों ने एक समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर 100 अध्यापक मौजूद रहे, जिनका कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय और शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाक्टर केडी सिंह और महामंत्री डाक्टर दिनेश कुमार ने स्वागत किया। इसके साथ ही कुलपति ने सेवा निवृत्त शिक्षकों से विश्वविद्यालय के हित में अपने अनुभव साझा करने और सहयोग की मांग की।
रविवार को भूगर्भ विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम में 80 वर्ष की अवस्था प्राप्त कर चुके सेवा निवृत्त शिक्षकों का रिटायर शिक्षक संघ ने सम्मानित भी किया। ऐसे ऐसे शिक्षकों में शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रोफेसर आर जे सिंह और एसके शुक्ला, रसायन शास्त्र विभाग के एस एन भट्टाचार्य और एस के मिश्रा, व्यापार प्रशासन के आर एस रस्तोगी थे। कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे विवि के प्रगति में अपना योगदान व सहयोग देते रहें, जिससे विश्वविद्यालय को सर्व सुविधा संपन्न बनाया जा सके।







