Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    उच्च शिक्षा में कम नामांकन पर राज्यपाल ने जाहिर की चिंता, नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर

    By February 22, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 550

    उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के क्षेत्रीय केंद्र के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने 12वीं की शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा में कम नामांकन प्रतिशत पर चिंता जाहिर की। उन्होंने राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रों का नामांकन प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में नामांकन का प्रतिशत अभी 25.9 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 26.3 से कम है।

    उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 2035 तक उच्च शिक्षा का नामांकन 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सभी विश्वविद्यालयों को नामांकन प्रतिशत बढ़ाने के लिये अभी से इस प्रयास में जुड़ना होगा। उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की कि वे नामांकन प्रतिशत बढ़ाने में अधिक से अधिक अपना सहयोग प्रदान करें।

    उन्होंने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं जहाँ प्रवेश के लिये किसी तरह की सीमा एवं आयु का बंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रदेश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक 1200 से अधिक अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं सामाजिक आवश्यकता के अनुरूप 116 शैक्षिक कार्यक्रमों को संचालित कर रहा है, जिसमें सामान्य, कौशल विकास, रोजगारपरक तथा जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम सम्मिलित हैं, जो विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय व वैश्विक दृष्टि को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शहीदों के आश्रितों तथा थर्ड जेंडर समुदाय को निःशुल्क शिक्षा देने की विश्वविद्यालय ने जो पहल की है, वह सराहनीय है।

    उन्होंने कहा कि भारत रत्न राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा से वंचित गरीब एवं कमजोर वर्ग के बच्चों एवं अन्य लोगों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ का अपना भवन बन जाने से इसके कार्यक्रमों एवं नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय में ‘संविधान की प्रस्तावना’ की होर्डिंग लगाया जाना यह दर्शाता है कि यहाँ के लोग राष्ट्र के सम्मान के प्रति कितना लगाव रखते हैं।

    उन्होंने कहा कि यहाँ संविधान में उल्लिखित अधिकारों एवं कर्तव्यों से संबंधित होर्डिंग भी लगायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी राज्य विश्वविद्यालयों में संविधान की प्रस्तावना, अधिकार एवं कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए होर्डिंग लगायी जायेगी जिससे विद्यार्थी अध्ययन के समय से ही अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की भी जानकारी प्राप्त कर सकें।

    राज्यपाल ने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिये हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के अलावा जल का दुरूपयोग रोकने एवं स्वच्छ वातावरण के लिये अपने पास-पड़ोस को साफ सुथरा रखें जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह, विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

    Keep Reading

    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ईरान का बड़ा दावा: अमेरिका से समझौते का ड्राफ्ट तैयार, 30 दिनों में होर्मुज खुलेगा!, अमेरिका भड़का

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    May 30, 2026
    Bashir Badr: King of Lions, Farewell That desolate silence—he was right when he said it: these were salutations born of self-interest.

    बशीर बद्र: शेरों का बादशाह, फिर भी विदाई में सूना सन्नाटा, सही कह गए थे – ये मतलबों के सलाम थे

    May 30, 2026

    नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है

    May 30, 2026
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading