Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    क्या भारत एक बार फिर से बनेगा सोने की चिड़ियां?

    By February 24, 2020 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 619

    वायरल ISSUE: जी के चक्रवर्ती 

    सोना निकला सोना निकला भारत की किस्मत खुल गयी, देश फिर से एक बार सोने की चिड़ियां कहलायेगा जैसे बातो के जोर पकड़ने से सम्पूर्ण देश में यह बात फैलते देर नहीं लगी की उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पहाड़ियों में 1, 2 किलो नही पूरे 3000 हजार टन सोना पाया गया है। यह खबर लगभग वैसी ही खबर थी, जैसे कि आप और हम सभी को याद अवश्य होगा कि भी कुछ एक वर्ष पहले यानिकि 14 नवम्बर 2013 में उन्नाव जिले के डौंडियाखेड़ा सुर्ख़ियों में तब आया जब कानपुर में रहने वाले एक बाबा, शोभन सरकार ने सपने में देखा था की गांव में ज़मींदोज़ हो चुके एक किले के नीचे 1000 टन सोना दफ़न है।

    बाबा ने 1000 टन सोने की बात की थी। उस वक्त 22 कैरेट के सोने की कीमत बाजार में 29 हजार रुपए प्रति दस ग्राम थी। अर्थात उस हिसाब से जोड़ के देखा गया तो डोंडियाखेड़े के कुल खजाने की कीमत लगभग 29 खरब रुपये आंकी गयी थी। शोभन सरकार के आश्रम के पास बने किले में हजारो किलो सोना पाये जाने का शोर जंगल की आग की तरह पूरे देश से लेकर यहाँ तक की विदेशों तक में फैलते देर नही लगी।

    कौआ कान ले गया, कौआ कान ले गया कहते हुये कौवे के पीछे लोगों के दौड़ते रहने से धीरे-धीरे पूरी भीड़ उस कौवे के पीछे दौड़ पड़ी एक ने कहा आखिर कौवा कहाँ है सब चुप, अरे भाई जरा कान तो देख लो अपनी जगह मैजूद है भी कि नहीं यह खबर भी कुछ उसी तरह की है, यह तो गलिमत समझिये कि इस खबर के सच्चाई पर से जल्दी पर्दा उठ गया नहीं तो यह पब्लिक की भीड़ को कौन रोक सकता है। अगर ये खबर कुछ एक दिन और चलती तो यहाँ पर सोना होता या न होता यह निश्चित था कि पब्लिक की भीड़ यहाँ पर भी उमड़ना शुरू हो गई होती और उस वक्त के डोंडियाखेड़ा जैसा हाल होने में देर नही लगती।

    जहां देखो उस वक्त उस किले के भग्नावशेषों के आस पास के गांवों के लोगो ने इस बेरोजगारी के जमाने में कोई ठेला लगाकर चाय, पकौड़ी, तो कोई मुहँ को खुशबूदार बनाने के लिये पान बेचता हुआ नजर आने लगता था। चन्द ही घंटो में वहां मेले जैसा माहौल दिखने लगा था और हो भी कियूं नहीं घर पर बैठे रहने से तो अच्छा ही है कमसे कम कुछ पैसे ही मिलेंगे तो कुछ एक महीनो तक का घर खर्च आराम से चलेगा इसमें बुराई ही क्या है?

    उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोने की तलाश में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (जीएसआई) की टीम पिछले पंद्रह वर्षों से यहां पर काम कर रही थी लेकिन अभी 8 वर्ष पहले ही जीएसआई की इस टीम ने यहाँ ज़मीन के अंदर सोने के ख़जाने की पुष्‍टि कर दी थी।

    यूपी सरकार ने अब इसी सोने की खुदाई करने के मक़सद से इस टीले को बेचने के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है और राज्‍य के खनिज विभाग ने इसकी पुष्टि कर देने से यहाँ जल्द ही विभाग इस सोने को निकालने के लिए खुदाई शुरू कर देगा।

    सोनभद्र ज़िले का नाम यहाँ पर बहने वाली सोन नदी के नाम से इस जिले का नाम सोनभद्र पड़ा, एक आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह भारत का एक मात्र ऐसा ज़िला है जिसकी सीमायें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार।जैसे चार राज्यों से मिलती हुई एक औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना जैसे बहुत तरह के खनिज पदार्थ पाये जाते हैं इसलिये सोनभद्र को ऊर्जा की राजधानी भी कहा जाता है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में बिजली के संयंत्र भी लगे हैं।

    इस जिले में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (जीएसआई) की टीम द्वारा पिछले पंद्रह साल से इस पर काम कर रही थी। हाँ यह बात अवश्य है कि यहाँ की घटना डोंडियाखेड़ा की घटना से अलग हैं क्योंकि यहाँ के सोने के विषय में किसी बाबा को या किसी व्यक्ति को सपना नहीं आया था बल्कि यहाँ पर GSI द्वरा स्वमं बहुत दिनों से इस पर काम किया जा रहा था। एक पत्राचार के सिलसिले में लिखे गये एक पत्र के लिक हों जाने से यह खबर देश भर में फैलते देर नहीं लगी।

    वहीँ पर वास्तव में जियोजिक्लसर्वे ऑफ़ इंडिया (GSI) द्वारा इस पर अपनी रिपोर्ट देने से बात की सच्चाई पर से पर्दा उठने पर पता चला कि यहाँ के इस पहाड़ी में सोने के अयस्क अवश्य मिले हैं। इन सोने के अयस्कों से कितना शुद्ध सोना प्राप्त होता है यह तो आगे आने वाला समय ही बतायेगा अभी मौजूदा समय में तो इन सोने के अयस्कों वाले खदानों की खुदाई के लिए राज्य सरकार नीलामी कर इसका ठेका उठाने वाली है। खैर कुछ भी हो यह तो आने वाला ही वक्त बतायेगा कि इन खदानों की खुदाई से उत्तर प्रदेश राज्य को शुद्ध सोन कितने किलो या टन प्राप्त होता है।

    Keep Reading

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    वो मुझे मार देता, इससे पहले मैंने उसे मार दिया

    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    आग ने झोपड़ियाँ जलाईं, फरिश्तों ने दिलों पर लगाया मरहम लखनऊ की झुग्गी में उतरे इंसानियत के फरिश्ते

    Even a fish can teach us humanity! In an AI-generated video, a shark guides a drowning person to a ship's ladder.

    मछली भी इंसानियत सिखा दे! AI वीडियो में शार्क ने डूबते इंसान को शिप की सीढ़ी तक पहुंचाया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026
    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading