Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    आग ने झोपड़ियाँ जलाईं, फरिश्तों ने दिलों पर लगाया मरहम लखनऊ की झुग्गी में उतरे इंसानियत के फरिश्ते

    ShagunBy ShagunApril 21, 2026 Viral Video Issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 167

    लखनऊ विकास नगर: आग के बाद फरिश्ते पहुंचे

    लखनऊ के विकास नगर में 15 अप्रैल की शाम को भीषण आग ने सैकड़ों झुग्गी-झोंपड़ियों को राख कर दिया। एक हज़ार से ज़्यादा लोग बेघर, दो मासूम बच्चों की जान चली गई। लेकिन इस तबाही के बीच एक चमकती रोशनी दिखी, सामान्य लोगों की इंसानियत। मुंबई से लेकर लखनऊ तक के फरिश्ते बिना सरकारी ट्रक के, बिना फोटो-शो के, बस दिल से मदद करने पहुँच गए।

    आग लगी झुग्गी में, इंसानियत बन गई सहारा : लखनऊ में फरिश्ते उतरे – हुसैन, इमरान और किन्नर समाज

    हुसैन मंसूरी: मुंबई का ‘मसीहा’ जो लखनऊ में बन गया राहत का चेहरा

    मुंबई से खास तौर पर लखनऊ पहुँचे हुसैन मंसूरी ने सबसे पहले पीड़ित परिवारों को बर्तन, कुकर, भगोना और रोज़मर्रा की ज़रूरी चीजें बाँटीं। फिर बच्चों को लग्जरी बस में सैर कराई और हर बच्चे को नई साइकिल गिफ्ट कर दी।
    लोगों के चेहरों पर लौट आई मुस्कान देखकर हुसैन साहब खुद भावुक हो गए। अनंत अंबानी ने कुछ दिन पहले ही उनकी तारीफ़ की थी आज वो तारीफ़ लखनऊ की सड़कों पर साबित हो रही है।Lucknow Slum Fire: Angels Descend to the Streets—The Fire Consumed the Huts, But Humanity Warmed the Hearts.

    इमरान खान KYC: ‘अल्लाह की तरफ़ से मदद’ का पैगाम

    इमरान खान, जिन्हें लोग ‘KYC फरिश्ता’ कहते हैं, ने हर प्रभावित परिवार को 10-10 हज़ार रुपये की नकद मदद दी। उन्होंने कहा कि “ये अल्लाह की तरफ़ से मदद है। शादी में खर्च कर लो, झोपड़ी बना लो, ज़रूरत की चीजें खरीद लो। हम आगे भी साथ हैं।” धर्म-जाति का भेद मिटाकर सिर्फ़ इंसानियत निभाने वाले इमरान भाई ने साबित कर दिया कि असली मदद चुपके से आती है।Lucknow Slum Fire: Angels Descend to the Streets—The Fire Consumed the Huts, But Humanity Touched the Hearts.

    किन्नर समाज: रोज़ कमाएंगे, रोज़ देंगे और कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे!

    लखनऊ के किन्नर समुदाय ने सबसे अनोखा वादा किया कि “हम रोज़ जो कमाएंगे, वो आपके लिए लाएंगे। आपकी मदद के लिए रोज़ आएंगे। आपको कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे। हम हमेशा आपके साथ हैं।” ये शब्द सुनकर आँखें नम हो जाती हैं। समाज का वो तबका, जिसे अक्सर हाशिए पर रखा जाता है, आज पीड़ितों का सबसे बड़ा सहारा बन गया।Lucknow Slum Fire: Angels Descend to the Streets—The Fire Consumed the Huts, But Humanity Touched the Hearts.

    सवाल जिम्मेदारों से: आपकी मदद कहाँ है?

    जब आम लोग बर्तन बाँट रहे हैं, साइकिल गिफ्ट कर रहे हैं, नकद मदद दे रहे हैं ऐसे में तब सरकारी मशीनरी कहाँ है?
    पीड़ित अभी भी खुले आसमान तले सो रहे हैं। राहत सामग्री की कमी है। लेकिन इन फरिश्तों ने दिखा दिया कि इंसानियत किसी सरकारी आदेश का इंतज़ार नहीं करती।

    https://x.com/i/status/2046117062179955031

    दुनिया अभी भी अच्छी है- 

    लखनऊ की इस आग ने सिर्फ़ झोपड़ियाँ नहीं, बल्कि हमारी सोच को भी जला दिया है।
    ये हुसैन मंसूरी, इमरान खान और किन्नर भाई-बहन हमें याद दिलाते हैं कि इंसानियत कभी नहीं मरती।
    बस उसे ज़िंदा रखने के लिए हमें हर रोज़ कुछ न कुछ करना पड़ता है।

    धन्यवाद, इन फरिश्तों को। आपने साबित कर दिया कि दुनिया अभी भी अच्छी है। – प्रस्तुति : सुशील कुमार 

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading