डाक विभाग की 33वीं अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
लखनऊ के चौक स्टेडियम में 24 फरवरी से चल रही 33वीं अखिल भारतीय डाक फुटबॉल प्रतियोगिता, केरल की जीत से साथ समाप्त हो गई। फाइनल में पश्चिम बंगाल और केरल की टीमों ने एक दुसरे को कड़ी टक्कर देते हुए 1-1 गोल किए जिसके बाद हुए टाईब्रेकर मुकाबले में केरल ने 6-5 के स्कोर से जीत दर्ज की । केरल की ओर से जावेद ओ। के। ने 49वें और पश्चिम बंगाल की ओर से प्रभात थापा ने 16वें मिनट में गोल किया । तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में कर्नाटक ने तमिलनाडु को 4-1 से हराया । कर्नाटक के स्टीव हैनसन ने 9वें, 46वें, 54वें और 58वें मिनट में 4 गोल और तमिलनाडु के एस।डी।अस्विन ने 60वें मिनट में गोल किया।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर और दिल्ली के 171 खिलाडियों ने भाग लिया । टूर्नामेंट के समापन समारोह में डॉ संतोष कुमार कामिला, सदस्य डाक सेवा बोर्ड (कार्मिक), डाक भवन, नई दिल्ली मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । टूर्नामेंट में केरल प्रथम, पश्चिम बंगाल द्वितीय और कर्नाटक तृतीय स्थान पर रहा ।
वहीं केरल के सारथ के, को सर्वोत्तम गोलकीपर, तमिलनाडु के टी।फैसल को सर्वोत्तम डिफेंडर और पश्चिम बंगाल के दीपांकर चटरजी को सर्वोत्त्तम स्ट्राईकर का ख़िताब मिला । उत्तर प्रदेश व जम्मू कश्मीर की टीमों को फेयर प्ले के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विजेता टीमों को मुख्य अथिति डॉ संतोष कुमार कामिला द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । डॉ। संतोष ने बताया कि खेल हमें शांति और अनुशासन की सीख देता है ।
श्री सिन्हा ने सभी टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी खिलाडियों ने पूरे टूर्नामेंट में एकता, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया । आगे भी सभी टीमों को जीत के लिए तैयारी करते रहने का सन्देश देते हुए पोस्टमास्टर जनरल आगरा परिक्षेत्र अम्बेश कुमार उपमन्यु ने समारोह का समापन किया ।






