Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    अफसोस : होली और ईद पर भी दूरियां मिटाने के लिए हम गले नहीं मिल पायेंगे

    By March 5, 2020Updated:March 5, 2020 festival 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569

    नवेद शिकोह

    क़रीब रहने से बढ़ती हैं दूरियां अक्सर,
    रहो क़रीब मगर फासला बनाये रहो

    अफसोसनाक बात है- मिलने के सबसे खूबसूरत और कलरफुल बहाने होली में भी हम एक दूसरे से गले नहीं मिल पायेंगे। ये मौका भी इंसान से इंसान के बीच की दूरियां नहीं मिटा पायेगा।

    कोरोना का क़हर और ख़ौफ जारी रहा तो तकरीबन दो महीने बाद हम ईद पर भी गले नहीं मिल पायेंगे। पहले भी हम कई बार आपस में लड़े पर होली और ईद ने हमें गले मिलवाकर सारी गलतफहमियां भुलवा दीं।

    दुनियां की बड़ी से बड़ी ताकतों से लेकर आम जनमानस को हिला कर रख देने वाले कोरोना वायरस से बचने के लिए आपस में फासला बनाने की हिदायतें दी जा रही हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि एक दूसरे से हाथ नहीं मिलायें..गले भी नहीं मिलें।

    ऐसी एहतियात के मद्देनजर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी होली ना खेलने और होली मिलन में ना शरीक होने का फैसला किया है।

    ये फैसला आम जनता के लिए एक संदेश भी है। ताकि लोकप्रिय नेताओं के इस फैसले के देखदेखी आम जनता भी ऐसा करे। त्योहार की भीड़ भाड़, मिलन के कार्यक्रमों, रंग खेलने और गले मिलने इत्यादि से परहेज कर कोरोना के वायरस से बचा जा सके।

    हांलाकि इस खतरनाक वायरस से पहले ही नफरती वायरस मानव जाति के लिए खतरा बना हुआ है। नफरत और अहंकार के शोलों से विश्व शांति पर ख़तरे मंडरा रहे हैं। इस बीच दुनिया के सामने अलग-अलग जातियों, मसलकों और मज़हबों के मिलजुल कर रहने की मिसाल क़ायम रखने वाले भारत में भी अब हिन्दू और मुसलमानों के बीच लकीरे खीचने वाले दिल्ली के दंगों ने सब को झंकझोर दिया । राजधानी दिल्ली में साम्प्रदायिक दंगों ने हमारी गंगा जमुनी तहजीब को मृत्यु शैय्या पर ला दिया।

    विश्व युद्ध और सिविल वॉर जैसे आसार पैदा करने वाला नफरत का एक वायरस इंसानों के बीच दूरियां पैदा कर ही रहा था कि एक और घातक वायरस सामने आ गया।

    दूरियों ने दंगे और मौतें दीं,
    अब जिंन्दा रहने के लिए इंसान इंसान से दूर रहे

    कोरोना नाम का ये नया और लाइलाज वायरस भी जिन्दगी, खुशहाली, सुकून और मोहब्बत का दुश्मन है। नफरती वायरस की तरह इसे भी मिलनसारी, प्यास-मोहब्बत, एकता और इंसान से इंसान की नजदीकी नापसंद है। इन चीजों से परहेज नहीं किया गया तो कोरोना वायरस रुद्र रूप लेकर पूरी दुनिया को श्मशान बना सकता है।

    नफरती वायरस के बड़े भाई की तरह कोरोना वायरस दूसरी तरह से भारत सहित दुनिया भर में दूरियां पैदा करने का काम कर रहा है।

    दूरियां कितनी घातक होती हैं, ये बात बार-बार साबित होती रही है। देश की राजधानी दिल्ली में दो मजहबों के मानने वालों के बीच गंदी सियासत की साजिश ने नफरत पैदा की। इस नफरत ने दंगों को अंजाम दिया। और दंगों ने मौत दी। यानी इंसानों के बीच दूरियां मौत देती हैं। दिल्ली का नरसंहार कुदरत को शायद नाराजं कर गया। दूरियां पैदा करके इंसानों का ख़ून बहाने वालों और खामोशी से इस नंगे नाच का तमाशा देखने वालों को शायद कुदरत ने सज़ा दी है।
    दूरियां और मौत कितनी तकलीफदेह होती हैं अब हर किसी को इसका दंश भोगना पड़ेगा। दंगों और मौत को दावत देने के लिए दूरियां पैदा करने वालों को अब ज़िन्दा रहने के लिए इंसानों से दूरियां क़ायम रखने पर मजबूर रहना होगा।

    भारत सहित दुनियां को आंख दिखाने और विश्य युद्ध के आसार पैदा करने के संकेत देकर विश्व शांति के लिए खतरा बने चीन पर सबसे पहले लाइलाज बीमारी कोरोना का क़हर टूटा। जो अमेरिका, ईरान जैसे तमाम देशों से होता हुआ भारत में भी प्रवेश कर गया। इन देशों पर कहीं ना कहीं से अशांति को दावत देने के आरोप लगते रहे हैं । जाति, मजहब, मुल्क और रंग भेद इंसानों के बीच दूरियां पैदा करता है। जहां-जहां इंसानों के बीच फासले पैदा करने की सियासत हो रही थी वहां-वहां कोरोना वायरस तेजी से पैर पसारने लगा।

    गोयाकि कुदरत का क़हर बनकर कोराना वायरस कह रहा हो- तुम इंसानों के बीच दूरियां पैदा करके मौत का खेल खेल रहे हो, अब तुम जिन्दा रहने के लिए हर अपने से भी फासला बनाने पर मजबूर हो जाओ। नफरती वायरस की बीमारी से ग्रस्त इस धरती के मानव- यही तुम्हारी सज़ा है।

    Keep Reading

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Two Consecutive Blows for the US: Iran's Defiant Stance and the Maldives' Diplomatic Rebuff—Is Opposition Growing Across the Muslim World?

    US को लगातार दो झटके: ईरान का बुलंद रुख और मालदीव का राजनयिक इनकार, मुस्लिम दुनिया में बढ़ता विरोध?

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. zovre lioptor on August 2, 2021 12:36 pm

      F*ckin’ amazing issues here. I’m very satisfied to peer your post. Thank you a lot and i am looking forward to touch you. Will you kindly drop me a e-mail?

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading