Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पंक्षियों को भी खूबसूरत आगरा करता है अपनी ओर आकर्षित

    By March 11, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 550

    उत्तर प्रदेश का शहर आगरा ताजमहल के लिए जाना जाता है। यहां स्थित ताजमहल के अलावा आगरा का किला और फतेहपुर सिकरी भी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। आगरा का इतिहास 11वीं शताब्दी से मिलता है। गुजरते समय के साथ यहां हिन्दू और मुस्लिम दोनों शासकों ने शासन किया। इसलिए यहां दो तरह की संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। आगरा का इतिहास 1526 में मुगल बादशाह बाबर ने आगरा को राजधानी बनाया। इसके बाद यह 1658 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा।

    मुगल शासकों को निर्माण में काफी रुचि थी। यही कारण है आगरा में कई सारे उत्कृष्ट निर्माण देखे जा सकते हैं। उस दौर में हर राजा ने अपने पूर्वजों से बेहतर करने के लिए भव्य मकबरे बनवाए। इनमें सबसे पहले ताजमहल का नाम आता है, जिसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। आज ताजमहल पूरे विश्व में प्यार का प्रतीक बन चुका है। बादशाह अकबर ने आगरा किले का नवीनीकरण किया और शहर के बाहरी क्षेत्र में फतेहपुर सिकरी का निर्माण करवाया।

    पर्यटन के क्षेत्र में आगरा ‘आगरा गोल्डन ट्रेंगिल’ का एक हिस्सा है, जिसके अंतर्गत आगरा, जयपुर और दिल्ली आते हैं। दिल्ली से नजदीक होने के कारण पर्यटक आगरा के लिए एक दिन के ट्रिप को ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा नहीं है कि आगरा में सिर्फ ताजमहल ही है। इसके अलावा भी यहां घूमने खाने की कई जगह है। फतेहपुर सिकरी और मथुरा आगरा से ज्यादा दूर नहीं है। शहर में अस्त-व्यस्त बजार है, जहां से आप स्मृति चिन्ह और स्थानीय शिल्प खरीद सकते हैं। हालांकि आप यहां दलाल, रिक्शावाला और अनाधिकृत गाइड से सावधान रहें, जो मनमाने ढंग से पैसे वसूलते हैं। आगरा और आसपास के पर्यटन स्थल ऐतिहासिक स्मारक और भवन आगरा के मुख्य आकर्षण हैं। ताजमहल के अलावा आप यमुना नदी के किनारे बने आगरा के किले और अकबर का मकबरा भी घूम सकते हैं।

    चीनी का रोजा, दीवान-ए-आम और दीवाने खास का भ्रमण करने पर हमें मुलग शासन की बारीकियों के बारे में पता चलता है। इसके अलावा एतमादुद दौला का मकबरा, मरियम जमानी का मकबरा, जसवंत की छतरी, चौसठ खंभा और ताज संग्राहालय घूमना भी अच्छा अनुभव साबित हो सकता है। भारत के दूसरे शहरों की तरह आगरा में धार्मिक उदारता साफ तौर पर देखी जा सकती है। यहां के जामा मस्जिद का हिस्सा प्रसिद्ध हिंदू मंदिर बागेश्वर नाथ से लगता है।

    भारत के अन्य शहरों की तरह आगरा भी काफी अस्तव्यस्त है। हालांकि यहां सौमी बाग और महताब बाग भी है, जहां का माहौल बेहद शांत है। भीड़-भाड़ से दूर आप यहां से सूर्योदय, सुर्यास्त और ताजमहल का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। सिर्फ पर्यटक ही नहीं, पक्षियों को भी आगरा अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के कीठम झील और सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य में स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राहमनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे और गाडवॉल्स व शोवेलर्स जैसी प्रवासी पक्षियां बड़ी संख्या में आती हैं। आगरा कैसे पहुंचे आगरा हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है।

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading