कांग्रेस की राजनीति में भूचाल ला देने के बाद भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर भोपाल वापसी में कांग्रेस को चिढ़ाया, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज भोपाल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत हूँ। आपकी इस गर्मजोशी के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

बता दें कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार से नाराज सिंधिया ने कांग्रेस के अंदर जारी तानाशाही और अपने प्रति दुर्व्यहार से व्यथित होकर कांग्रेस छोड़ी, इस मौके का भाजपा ने तेजी से फायदा उठाते हुए बाजी पलट दी और राज्य सरकार को फ्लोर टेस्ट के लिए मजबूर कर दिया, बीजेपी ने मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा टिकट दिया। बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस बेहिसाब वादों के साथ सत्ता में पहुंची थी। लेकिन पन्द्रह महीनों के बाद भी कमलनाथ सरकार इस दिशा में बढ़ती हुई दिखाई नहीं दी। इसको लेकर आमजन ही नहीं कांग्रेस के भीतर भी नाराजगी थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसी भावना को अभिव्यक्त किया है। इस समय कमलनाथ सरकार में बड़ी उथल पुथल मची है।







