मुम्बई, 13 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने दो वर्षीय पुत्र यानी को स्कूल के जन्माष्टमी समारोह में भगवान कृष्ण की भूमिका मिलने पर भावविभोर हैं और इसके लिए उन्होंने स्कूल को धन्यवाद दिया हैं।
43 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीटर पर अपने बच्चे की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह विष्णु के अवतार की वेशभूषा में अपने हाथों में बांसुरी लिये हुए है।
नवाज ने अपने बच्चे की तस्वीर के साथ लिखा ‘मेरे पुत्र को ‘ नटखट नंदलाला ‘ का चरित्र निभाने का मौका देने के लिए मैं स्कूल का शुक्रगुजार हूं। ”
हालांकि नवाज के बेटे के लिए कान्हा का किरदार निभाना एक सुनहरा समय था लेकिन ‘मुन्ना माइकल ‘ अभिनेता को पिछले वर्ष शिवसेना के विरोध के बाद एक रामलीला कार्यक्रम से बाहर होना पडा था। शिवसेना ने विरोध जताते हुए कहा था कि कोई भी मुस्लिम 50 वर्षों से इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं रहा है।







