Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    #Corona: दिहाड़ी मजदूरों को यूपी सरकार बांटेगी 1250 करोड़, सवा करोड़ से मजदूरों को मिलेगी राहत

    By March 20, 2020Updated:March 21, 2020 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 665
    • श्रम विभाग ने रिक्शा, ठेला वालों का भी रेंडम जनगणना कर सरकार को दी जानकारी
    • खाते में ही दिया जाएगा एक-एक हजार रुपये, फाइल पहुंची है सीएम के पास

    उपेन्द्र नाथ राय

    लखनऊ, 20 मार्च 2020: कोरोना संक्रमण के भय से काम व धंधे बंद होने के कारण परेशान हो रहे मजदूरों की चिंता में योगी सरकार दिन-रात लगी हुई। इस बीच वित्तमंत्री की अध्यक्षता में चली दो दिन की बैठक में अंतिम निर्णय ले लिया गया है। अब फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंची है। इस पर शुक्रवार शाम को अंतिम मुहर लग सकती है। सरकार प्रदेश में लगभग सवा करोड़ दिहाड़ी मजदूरों को 1000-1000 रुपये देने जा रही है। इस हिसाब से उनके मजदूरी की भरपाई के लिए सरकार 1250 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

    सूत्रों के अनुसार दिहाड़ी मजदूरों की समस्या कम करने की निर्णय के बाद पहली ही बैठक में श्रम विभाग से इसके निर्धारण के लिए सलाह मांगी गयी थी। इसमें सबसे बड़ी समस्या यह रही कि श्रम विभाग में रजिस्टर्ड मजदूरों के लिए तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन दूसरे भी बहुत मजदूर रजिस्टर्ड नहीं हैं। उनका निर्धारण कैसे किया जाय।

    दो दिन श्रम विभाग ने किया रेंडम सर्वे:

    इसके लिए श्रम विभाग के अधिकारियों से रेंडम आंकड़ा निकालने के लिए आदेश दिया गया। दो दिन के सर्वे के बाद गुरुवार को श्रम विभाग ने रेंडम आंकड़ा सवा करोड़ मजदूरों का दिया। इसके बाद इसके लिए हुई बैठक में एक-एक हजार रूपये देने की व्यवस्था पर निर्णय लिया गया। यह पैसा मजदूरों के खाते में ही डाला जाएगा। जिन मजदूरों का अभी किसी कारण से खाता नहीं खुल पाया है। प्रशासन उनका खाता खोलवाएगा।

    21 लाख से ज्यादा हैं पंजीकृत मजदूर:

    कमेटी द्वारा दिये गये आंकड़े में 21 लाख से ज्यादा श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूर हैं। साथ ही नगर विकास विभाग के 16 लाख दिहाड़ी सफाई कर्मचारी, 58 हजार ग्राम सभाओं के करीब 11 लाख मजदूरों को शामिल करने पर विचार किया। इसके साथ ही रिक्शा चालकों, निर्माण श्रमिकों, रेहड़ी-खोमचे वालों, पल्लेदारों, रेलवे कुली, मॉल आदि में काम करने वाले मजदूरों को शामिल करने पर भी विचार किया गया। इनका श्रम विभाग ने रेंडम गणना भी कर ली है।

    मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश, गठित हुई थी कमेटी:

    कोरोना वायरस के मद्देनजर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गठित मंत्रियों की कमेटी ने बुधवार को भी दो चरणों में बैठक की थी। वित्त मंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य हैं। कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए मंगलवार को योगी सरकार ने कुछ अहम निर्णय किए थे। जनता को भीड़भाड़ से बचने की सलाह देते हुए तय किया था कि इन हालात में गरीब-मजदूरों को भरण-पोषण का खर्च सरकार ही उपलब्ध कराएगी। साथ ही सरकारी कर्मियों को भी सरकार वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) की सुविधा देने जा रही है। मुख्य सचिव को इसकी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान बंद करते हुए दो अप्रैल तक सभी परीक्षाएं (सीबीएसई और आइसीएसई छोड़कर) भी स्थगित कर दी हैं। इस अवधि में जनता दर्शन, समाधान दिवस, तहसील दिवस और धरना-प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई है।

    मंगलवार को हुई थी बैठक:

    मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक से पहले कोरोना वायरस की रोकथाम पर गहन विचार-विमर्श हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिहाड़ी मजदूर भी रोजी-रोटी की चिंता में भीड़ में न जाएं। उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए निर्धारित धनराशि उनके खातों में आरटीजीएस के माध्यम से पहुंचा दी जाएगी। इस व्यवस्था को अमल में लाने के लिए वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी बना दी गई है, जिसमें कृषि मंत्री और श्रम मंत्री भी हैं।

    Keep Reading

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading