Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कांग्रेस जमीनी सच्चाई को देखना व समझना नहीं चाहती थी

    By March 24, 2020 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 489

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    मध्यप्रदेश में कमल नाथ की जगह कमल निशान की सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। पन्द्रह महीने पहले कमलनाथ ने बमुश्किल बहुमत का पाला छुआ था। तब सँख्याबल उनके साथ था। लेकिन मत प्रतिशत भाजपा का अधिक था। लेकिन आंतरिक कलह कांग्रेस पर भारी पड़ा। उसके विधायकों ने ही बगावत कर दी थी। यह बगावत निराधार नहीं थी। मुख्यमंत्री ने रूप में कमलनाथ आमजन के साथ ही अपने ही विधायकों को संतुष्ट नहीं कर सके थे। खासतौर पर पर्दे के पीछे दिग्विजय सिंह का हस्तक्षेप से सरकार अलोकप्रिय हो गई थी।

     

    यह कहना गलत है कि यहां जनादेश का पालन नहीं हुआ। सच्चाई यह कि कांग्रेस की सरकार जन आकांक्षा के अनुरूप कार्य नहीं कर रही थी। इसलिए उसके दो दर्जन विधायकों ने साथ छोड़ दिया। इन्होंने मध्यप्रदेश के लोगों की भावनाओ को समझा। कमलनाथ सरकार की कार्यशैली में बदलाव लाने का दबाब बनाया। लेकिन जब इनको लगा कि इस दबाब का कोई प्रभाव कमलनाथ,दिग्विजय सिंह और पार्टी हाईकमान पर नहीं पड़ रहा है, तब अंतिम विकल्प के रूप में इन्होंने सरकार से समर्थन वापस लेने का निर्णय किया था। मध्य प्रदेश में कांग्रेस बेहिसाब वादों के साथ सत्ता में पहुंची थी। लेकिन पन्द्रह महीनों के बाद भी कमलनाथ सरकार इस दिशा में बढ़ती हुई दिखाई नहीं दी।

     

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसी भावना को अभिव्यक्त किया। उन्होने अपनी पितामही राजमाता विजय राजे सिंधिया की राजनीतिक विरासत को संभालने का निर्णय लिया था। कांग्रेस की उपेक्षा और जन आकांक्षा को पूरा न करने से आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दिया था। वह भाजपा में शामिल हुए। सिंधिया ने कांग्रेस से अलग होने के कारण भी बताए थे। उनका कहना था कि कांग्रेस जमीनी सच्चाई को देखना व समझना नहीं चाहती। नए विचार और नेतृत्व को मान्यता नहीं देना चाहती। कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे नहीं किए हैं।

     

    कांग्रेस में रहकर जनसेवा नहीं की जा सकती। सिंधिया के आरोप वास्तविकता को उजागर करने वाले है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सरकार तो बना ली, लेकिन यह समझने का प्रयास नहीं किया कि मध्यप्रदेश के लोग चाहते क्या है। एक तरफ कमलनाथ के पुत्र का अनुचित हस्तक्षेप रहता था। दूसरी तरफ दिग्विजय सिंहअपने पुत्र को प्रदेश अध्यक्ष या मुख्यमंत्री बनाने के लिए जोड़ तोड़ कर रहे थे। ऐसे में इस सरकार की बिदाई तय थी।

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading