एक लाख सत्तर हज़ार करोड़ पैकेज का एलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुरुवार को घोषित किया गया राहत पैकेज को बसपा प्रमुख मायावती ने सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि देशभर में कोरोना की मार सरकारी लाकडाउन से निपटने के लिए केन्द्र द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज सराहनीय कदम है।
मायावती ने गुरुवार शाम को ट्वीट किया “देश भर में कोरोना की मार व सरकारी लाॅकडाउन से निपटने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा आज घोषित किया गया आर्थिक पैकेज सराहनीय कदम है। साथ ही, अपने-अपने घरों को वापस लौटने को मजबूर लोगों को इधर-उधर बेसहारा भटकने देने के बजाए उन्हें उनके घर तक सुरक्षित पहँंचाने की भी अपील है।”







