Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    बड़ा ड्रम बजाया, अब बड़ा आर्थिक सहयोग दीजिए गांधी जी

    By March 28, 2020 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 510

    सिटी मांटेसरी स्कूल कर सकता है कोरोना से लड़ने के लिए आर्थिक सहायता का एलान !

    सिटी मांटेसरी स्कूल एशिया का बड़ा, नामीगिरामी और व्यवसायिक मापदंडों में बेहद सफल स्कूल है। स्कूल के संस्थापक डाक्टर जगदीश गांधी और भारती गांधी ना सिर्फ शिक्षाविद हैं बल्कि ये हस्तियां सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। समाज हित और देश हित में गांधी दम्पति अपना योगदान दे रहे हैं। डाक्टर जगदीश गांधी विश्वशांति के लिए जिस शिद्दत से निरंतर काम रहे हैं, कोई आश्चर्य नहीं कि भविष्य में ये नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किये जायें। कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से गांधी जी का चिंतित होना स्वाभाविक है।

    लखनऊ स्थित सीएमएस की स्टेशन रोड ब्रांच के द्वार पर गांधी दम्पति ने ड्रम, झाल और तमाम वाद्ययंत्र बजाकर एक रिकार्ड कायम किया था। प्रधानमंत्री के आह्वान पर जगदीश गांधी ने भी रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन पांच बजे शाम ड्रम और झाल इत्यादि बजाकर कोरोना सेनानियों को ख़ूब प्रोत्साहित किया था। थाली और ताली ही नहीं बहुत सारे बड़े-बड़े वाद्ययंत्र बजाकर इन्होंने डाक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, जरुरत का सामान घर तक पंहुचाने वाले डिलीवरी ब्वॉय और पत्रकारों जैसे कोरोना सेनानियों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया था। इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल भी हुईं।

    कोरोना वायरस को लेकर देश-दुनियां में स्थिति फिलहाल संभल नहीं पा रही है। देश के साथ उत्तर प्रदेश सरकार और सम्पूर्ण सरकारी मशीनरी कोरोना पर काबू करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने इससे प्रभावित गरीबों को राहत देने के आर्थिक पैकेज दिए हैं। क्योंकि सरकारी खजाने से कहीं बड़ी इस संकट से निपटने की जरुरते हैं, इसलिए देश प्रदेश के सर्व सम्पन्न लोग, संस्थायें, संगठन, कंपनियां, व्यवसायिक संस्थायें, कलाकार, खिलाड़ी, पूंजीपतियों-उद्योगपतियों के सहयोग का सिलसिला शुरु हो चुका है।

    कोरोना को लेकर भारत का प्रतिष्ठित,व्यवसायिक, शैक्षिक संस्थान सीएमएस भी चिंतित दिखाई दे रहा है। इसके संस्थापक डाक्टर जगदीश गांधी में कोरोना से लड़ने का पूरा जोश दिख रहा है। कोरोना सेनानियों को वो बहुत जोश-खरोश से प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस महामरी से लड़ने और इस लॉक डाउन से प्रभावित गरीबों की मदद के लिए लोगों के हाथ बढ़ने लगे हैं। अब आशा है कि सीएमएस के डाक्टर जगदीश गांधी इस संकट से उबरने के लिए देशहित-समाजहित और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर बड़े आर्थिक सहयोग के लिए अपना हाथ बढ़ायेंगे।

    • नवेद शिकोह

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading