हाल ही में सोनी सब के ‘अलादीन:नाम तो सुना होगा’ में शैतानी ताकत मल्लिका के रूप में शामिल होने वाली, देबिना बनर्जी घर पर रहते हुए अपना ज्यादातर वक्त अपने परिवार के साथ बिता रही हैं। पूरी दुनिया में सबके लिये मौजूदा हालात कितने मुश्किल हैं इस बात को स्वीकार करते हुए, देबिना का मानना है कि इस चीज के सकारात्मौक पक्ष को भी देखना चाहिये। साथ ही ऐसे काम करने चाहिये जोकि सही मायने में खुशी दे।
देबिना कहती हैं, ‘’अभी मैं काफी वेब कंटेंट देख रही हूं। अभी जिस काम में मुझे सबसे ज्यादा मजा आ रहा है वह है घर की साफ-सफाई। पहले तो घर में लोग मुझे सफाई करते हुए देखकर थक गये थे क्योंकि मैं घर के हर कोने को साफ कर रही थी और चीजों को छांटकर रख रही थी। फिलहाल मैंने साफ-सफाई से ब्रेक ले लिया है और अब मैं आराम कर रही हूं। इसके बाद मैं कुकिंग भी कर रही हूं क्यों कि मुझे खाना पकाना पसंद है। खाने से मुझे खुशी मिलती है और दूसरो को मुझे अच्छी-अच्छी चीजें बनाकर खिलाना अच्छाे लगता है। मुझे अपने परिवारवालों के लिये स्वाहदिष्ट खाना बनाने में मजा आ रहा है।‘’

खुद को और दूसरों को किस तरह से खुश रख रही हैं, इस बारे में बताते हुए, देबिना कहती हैं, ‘’मैं कुछ वीडियोज भी बना रही हूं, जिनमें मनोरंजन ज्यांदा है। मैं तनाव के इस माहौल में अपने फैन्स के लिये कुछ खुशियां लाने के लिये ऐसा कर रही हूं। जल्दे ही मैं यूट्यूब चैनल पर उन वीडियोज को शेयर करूंगी।‘’
वह आगे कहती हैं, ‘’हमारा इस बात पर विश्वांस है कि ‘यह वक्तक भी बीत जायेगा’ और यही बात मैं सबसे कहना चाहूंगी। मेरे जीवन में एक ऐसा वक्तत था जब मैं बहुत ज्यापदा निराशा में थी और खुद से कहती रहती थी कि ‘यह वक्त निकल जायेगा’। मैं उस सकारात्मकता के साथ उस वक्त से बाहर निकली और मुझे पूरा विश्वायस है कि हम सब एक साथ जल्दे ही इस परेशानी से बाहर आयेंगे। भले ही हम सब इस स्थिति में हैं, लेकिन आइये खुद पर ध्यान केंद्रित करें और इस समय का ज्या दा से ज्याभदा उपयोग अपने परिवार वालों के साथ समय बिताते हुए करें।‘’







