तंज खबर पर:
फिर चलेंगे उद्योगों के पहिए (एक खबर)
यानी देश फिर आ सकेगा पटरी पर !
20 लाख सुरक्षा स्टोर से मिलेगा जरूरत का सामान (एक खबर)
यानी सामान मिलना और आसान हो सकेगा!
सऊदी अरब में अनिश्चितकालीन कर्फू (एक खबर)
यह कदम वायरस से निपटने के लिए ही तो है न!
चीन में दूसरे दौर के संक्रमण का खतरा (एक खबर)
चीन वाले चाहते क्या हैं भला।
आगरा में संक्रमितों की संख्या 104 हुई (एक खबर)
मोहब्बत के शहर में बढ़ रहा वायरस का कहर!
दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके (एक खबर)
यह दिल्ली भी बेचारी कितने झटके सहेगी इस साल।







