Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    भूलकर भी न करे यह दिल दुखाने वाली बात नहीं तो बिखर जाएगी आपकी शादीशुदा जिंदगी…!

    By May 1, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 595

    शादी सिर्फ दो लोगों के बीच का एक प्यारभरा रिश्ता ही नहीं है बल्कि दो जिंदगियों का भी एक होना है। हालांकि आज के समय की सच्चाई ये है कि आपके आसपास मौजूद ज्यादातर लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी से बहुत जल्द बोर हो जाते हैं। दरअसल आज भी कई इलाकों में शादी का पुराना सिस्टम ऐसा है जिसमें लड़के और लड़की को एक दूसरे पर सौंप दिया जाता है। यही कारण है कि शुरुआत में जरूरतें रहने तक उनके रिश्ते में थोड़ा बहुत रोमांच रहता है लेकिन धीरे-धीरे ये रोमांच भी खत्म होने लगता है। शादी के कुछ सालों बाद तो प्यार बिल्कुल की खत्म होने की कगार पर आ जाता है और शादीशदा लाइफ बोरिंग होने लगती है।

    file photo

    क्या आपको पता है कि इसके पीछे का कारण शादीशुदा जोड़ों की छोटी-छोटी और बेवकूफी भरी गलतियां होती हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी गलतियां करते हैं कपल्स। तारीफ करना भूल जाते हैं आमतौर पर प्यार में पहले पहले पार्टनर्स एक दूसरे की काफी तारीफ करते हैं लेकिन शादी के कुछ समय बाद लोग एक-दूसरे की तारीफ करना बंद कर देते हैं। अपनी तारीफ सुनने के बाद सामने वाले के शरीर में ‘हैप्पी हॉर्मोन्स’ का प्रोडक्शन तेजी से होता है, जिसके कारण उन्हें अच्छा महसूस होता है। इसलिए अपने पार्टनर की तारीफ करना कभी न भूलें। हर प्यारी चीज के लिए बैंक्यू कहें। उन्हें उनकी इम्पॉर्टेस बताने से आपका प्यार बढ़ता है।

    गैजेट्स के पीछे न करें समय बर्बाद:

    आजकल ज्यादातर लोग अपना अधिकतर समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के पीछे दे देते हैं। स्मार्ट फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी, वीडियो गेम्स कुछ ऐसे गैजेट्स हैं, जिनमें हमारी पीढ़ी का सबसे ज्यादा समय खराब हो रहा है। अक्सर देखा जाता है कि जो शादीशुदा कपल्स वर्किंग होते हैं वह घर लौटने के बाद अपने जरूरी काम निपटाते हैं और फिर मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने में लग जाते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। अपने काम के बाद बचे हुए थोड़े समय में आप

    पार्टनर को समय दें :

    ऑफिस या काम से लौटते ही अपने पार्टनर को बांहों में लें और एक प्यार सा हग करें। उनके काम में हाथ बंटाते हुए उनसे बातें करें। ऐसा करने से रिश्ते में लंबे समय तक प्यार बना रहेगा। ध्यान से सुनें उसकी बातें जब आप प्यार में होते हैं तो अपने पार्टनर की बोली गई हर बात को बहुत ही ध्यान से सुनते हैं। उस समय बातों को ध्यान से सुनने का कारण यही था कि आप उन्हें जानना चाहते थे और आपमें अपने रिश्ते को लेकर रोमांच भरा था। लेकिन शादी के बाद में ये रोमांच अचानक खत्म होने लगता है और आप अपने पार्टनर की बातों को ठीक से सुनते नहीं। इस बात का ध्यान रखें कि सामने वाला कुछ भी कहे, मगर उसे अच्छा लगेगा अगर आप उसकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और समझेंगे। इसलिए पार्टनर से बातचीत के दौरान कोई तीसरा काम करने के बजाय अपना पूरा ध्यान उसकी बातों में लगाएं और उसे फील करवाएं कि वह आपके लिए कितने जरूरी हैं।

    किसी का गुस्सा किसी पर क्यों?

    अक्सर एक गलत आदत देखी जाती है कि अपने ऑफिस या किसी और काम का गुस्सा घर आकर लोग अपने पार्टनर पर निकालते हैं। हालांकि ये बात आम है कि वह प्यार और गुस्सा सिर्फ उसी पर जाहिर करते हैं जिसके साथ वह कंफर्टेबल होते हैं। इसलिए अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अपनी आदत को बदलने की कोशिश करें। कभी भी किसी दूसरे का गुस्सा अपने पार्टनर पर न उतारें। अपने पार्टनर से हमेशा इज्जत से बात करें और उन्हें हमेशा इस बात का एहसास दिलाते रहें कि उनकी वजह से आपकी जिंदगी में खुशी भरी हुई है। उनको पूरा सम्मान दें।

    प्यार जताना चाहिए:

    शादीशुदा कपल्स में ये बात काफी देखने को मिलती है कि वह शादी के थोड़े समय बाद एक दूसरे के प्रति प्यार दिखाना छोड़ देते हैं। सेक्शुअल सम्बंध एक अलग बात होती है लेकिन दूसरे तरीकों से भी आपको अपने पार्टनर पर प्यार जताना चाहिए। ऐसे में एक दूसरे को किस करना, खुश होने पर गले लगाना, दुख होने पर उनकी गोद में सिर रखकर लेटना और उनके हाथ में हाथ डालकर वॉक करना प्यार जताने के सही तरीके हो सकते हैं।

    Keep Reading

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading