- हर्बल सेनेटाइजर को खुद बनाता है सीमैप
लखनऊ, 17 अप्रैल 2020: कम्यूनिटी किचन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सीएसआईआर-सीमैप ने 90 लीटर हर्बल सेनेटाइजर लखनऊ विकास प्राधिकरण को सौंपा। शुक्रवार को सीमैप के निदेशक डॉक्टर प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने 50 लीटर हैंड सेनेटाइजर और 40 लीटर सरफेस डिसइन्फेटेन्ट सेनेटाइजर देते हुए कहा कि यह कम्यूनिटी किचन में काम करने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा।
इस संबंध में सीमैप के मीडिया प्रभारी इंजीनियर मनोज सेमवाल ने बताया कि ये हर्बल प्रोडक्ट एलडीए द्वारा संचालित कम्यूनिटी किचन के कर्मचारियों एवं खाना बनाने के स्थान को सेनिटाइज करने के उपयोग में आने के लिये प्रदान किये गए हैं। लखनऊ विकास प्राघिकरण द्धारा संचालित कम्यूनिटी किचन, करोना वायरस से उत्पन्न आपदा से प्रभावित दैनिक वेतन भोगी लोगों को प्रतिदिन लगभग 5000 से ज्यादा पैकेट भोजन वितरित किया जाता है।
इन्हें दिया गया प्रोडक्ट्स सीमैप के पेटेंट प्रोडक्ट हैं तथा इन्हें प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम द्वारा तैयार किया गया है। सीमैप हर्बल हैंड सैनिटाइजर को 60 प्रतिशत आइसो प्रोपेल अल्कोहल तथा सुगंधित तेलों से बनाया गया है, जोकि वाइड स्पेक्ट्रम माइक्रोब्स पर कारगर है तथा सर्फेस डीसइनफेकटेंट दरवाजे, कुर्सी, टेबल आदि सर्फेस पर प्रभावशाली है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि उपरोक्त प्रोडक्टस को बनाने में डॉ. अनिरबन पाल तथा सुधा अग्रवाल की टीम ने विशेष योगदान दिया।







