इसमें एक अदृश्य हीरो की कहानी है!
भारत का प्रमुख हिंदी जनरल एंटरटेनमेन्ट चैनल, सोनी सब अपने दर्शकों के लिये एक नया शो ‘हीरो’ लाने के लिए तैयार है। इसमें बिलकुल नये सुपरहीरो को दिखाया गया है जोकि प्लैनेट पर हमला कर रहे शैतानी एलियन ताकतों से लड़ता है।

इस मुश्किल दौर में उम्मीद की किरण लेकर आये सोनी सब ने ‘हीरो’ का एक शानदार टीज़र लॉन्च किया है ताकि दर्शकों को उसकी शक्ति का अंदाजा हो सके। वह असंभव से असंभव काम कर सकता है। यह फैंटेसी फिक्शदन, पहले से मौजूद बालवीर और अलादीन जैसे बेहतरीन फैंटेसी किरदारों में एक अहम किरदार का जुड़ना होगा। ये दोनों किरदार चैनल के दर्शकों का पहले से ही मनोरंजन करते आ रहे हैं।
टीज़र देखने के लिये, यहां क्लिक करें:
https://www.facebook.com/watch/?v=241972917045322







