सोनी सब का जादुई फैंटेसी शो ‘बालवीर रिटर्न्स ’के कलाकार देव जोशी उर्फ बालवीर अपने सभी फैन्सन से कहना चाहते हैं कि घर पर रहें और घर पर रहने के अपने अनुभव साझा करें। इस समय वे खुद को किस तरह व्यस्त रख रहे हैं।
अपने रूटीन और घर पर एक्सनरसाइज करने के महत्व के बारे में बताते हुए देव जोशी कहते हैं, ‘’शूटिंग से यह मिला यह ब्रेक मेरे लिये बहुत जरूरी था। मुझे काम करना पसंद है और सेट की वो मस्तीह बहुत याद आती है, लेकिन अपने परिवार के साथ घर पर सुरक्षित रहना किसी नेमत से कम नहीं। मैं इस भरपूर समय का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अपने दिन की शुरुआत योगा से करता हूं, इससे मुझे तरोताजा महसूस होता है। इसके बाद मैं जमकर नाश्ता करता हूं। मैं सारी फिल्में भी देख रहा हूं जिनके लिये मैंने सोच रखा था। साथ ही मैं पॉलिटिक्स के बारे में भी किताबें पढ़ रहा हूं, क्योंकि मैं पॉलिटिकल साइंस का स्टूरडेंट हूं और इस विषय में मेरी काफी दिलचस्पी है। हर शाम मैं अपने परिवार के साथ बोर्ड गेम्स खेलकर क्वालिटी टाइम बिता रहा हूं।‘’
कुछ नया करने की क्या कोशिश कर रहे हैं, इस बारे में देव कहते हैं, ‘’मैं किचन में लगातार अपनी मां का हाथ बंटा रहा हूं और घर के कामों में उनकी मदद कर रहा हूं। इस दौरान मैंने कुछ स्वाददिष्ट रेसिपीज भी सीखी है। अभी मुझे कुकिंग करने में काफी मजा आ रहा है और अपनी मां के बताये अनुसार हम हर हफ्ते नयी रेसिपी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।‘’
अपने फैन्सो को एक प्या‘रा-सा मैसेज देते हुए देव कहते हैं, “पूरी दुनिया एक मुश्किल दौर से गुजर रही है, लेकिन मुझे पूरा विश्वासस है कि हम इस परेशानी से बाहर आ जायेंगे। सकारात्मक बने रहकर और सुरक्षित रहने के सभी जरूरी उपाय अपना कर हम ऐसा कर सकते हैं।”






