Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    मन की बात का निहितार्थ

    By April 26, 2020 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 552
    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करते। इस बार भी उन्होंने अपनी इस परम्परा का निर्वाह किया। उन्होंने कई प्रकार से इस संकट काल में राष्ट्रीय एकता को रेखांकित किया। कहा कि कोरोना के खिलाफ देश की जनता जंग लड़ रही है। किसी भी देश को आपदा में ऐसी एकजुटता पर गर्व हो सकता है। ऐसे ही मुद्दों पर राष्ट्रीय सहमति होनी चाहिए। नरेंद्र मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कोरोना के खिलाफ जब राष्ट्रीय सहमति की बात चलेगी, तब भारत के ही कुछ विपक्षी नेताओं की तरफ ध्यान जाता है। प्रश्न यह है कि क्या यह लोग भी इस राष्ट्रीय सहमति के साथ है। क्या इनमें से किसी ने भी जमात की निदा की है, क्या इनके लिए यह भी वोटबैंक सियासत का अवसर नहीं था, क्या कारण है कि कांग्रेस के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष ने लॉक डाउन पर निराधार सवाल उठाए,क्या इन्होंने स्वास्थ सेवाओं पर निराश करने वाले बयान नहीं दिए। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कहा कि जांच में लापरवाही हो रही है। जबकि सरकार व चिकित्सकों ने पूरी क्षमता लगा दी है।

     

    सोनिया गांधी ने कहा कि लॉक डाउन जल्दीबाजी में लगाया गया, राहुल गांधी बोले कि लॉक डाउन समस्या का समाधान नहीं है। जाहिर है कि ऐसे बयानों से सरकार को घेरने और आमजन में निराशा फैलाने का प्रयास हो रहा था। विकसित देशों के पास बहुत संसाधन है, वह शतप्रतिशत जांच करने में समर्थ है। फिर भी स्थिति उनके नियंत्रण में नहीं है। वह नरेंद्र मोदी की तरफ देख रहे है। उन्हें लग रहा कि वह भी शुरू से ऐसे कदम उठाते तो हालात ऐसे न बिगड़ते। इस संदर्भ में मोदी की मन की बात को देखना होगा। वह आमजन को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे है।

    कोरोना ऐसा ही संकट है, इसमें सबका सहयोग आवश्यक है। सरकार अपने दायित्व का निर्वाह कर रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत गरीबों के अकाउंट में पैसे सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन जारी की गई हैं। गरीबों को तीन महीने के मुफ्त गैस सिलेंडर राशन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

     

    मोदी ने राजनीति व पार्टी लाइन से ऊपर उठकर राज्य सरकारों के कार्यों को भी सराहनीय बताया। एवियेशन सेक्टर,रेल विभाग के योगदान का उल्लेख किया। कहा कि ये सभी लोग दिन रात मेहनत कर रहे हैं ताकि देशवासियों को कम से कम समस्या हो। देश के हर हिस्से में दवाइयों को पहुंचाने के लिए लाइफ लाइन उड़ान नाम से एक विशेष अभियान चल रहा है। कम समय में देश के भीतर ही तीन लाख किलोमीटर की हवाई उड़ान भरी है। पांच सौ टन से अधिक मेडिकल सामग्री, देश के कोने-कोने में आप तक पहुंचाया है। इसी तरह रेलवे के साथ लॉकडाउन में भी लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि देश आम लोगों को जरूरी वस्तुओं में कमी न हो।

     

    उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता करने वालों का भी अभिनन्दन किया। कहा कि लोग एक दूसरे की सहायता कर रहे हैं। जरूरतमंदों को राशन दिया जा रहा है। अस्पतालों में चिकित्सक नर्स अन्य लोग जी जान से जुटे है। मेडिकल उपकरण का देश में ही निर्माण हो रहा है। मोदी ने कहा पूरा देश एक लक्ष्य एक दिशा साथ साथ चल रहा है। विपक्ष ने कई नेताओं ने ताली,थाली नाद,दीप प्रज्ववलन पर तंज कसा था। मोदी ने कहा कि ताली,थाली, दीया,मोमबत्ती आदि ने भावनाओं को जन्म दिया। जिस जज्बे से देशवासियों ने कुछ न कुछ करने की ठान ली, हर किसी को इन बातों ने प्रेरित किया है। हर कोई अपना योगदान देने को आतुर है।

     

    सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भारत में विकसित देशों की तरह जांच की मांग की थी। मोदी ने इस पर कोई टिप्पणी नही की। लेकिन यह तय है कि लॉक डाउन से ही कोरोना का मुकाबला हो सकता है। इस पर तंज की जरूरत नहीं थी। दुनिया इससे मरने वालों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई है। जिनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं। कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में से एक चौथाई लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। इसके अलावा संक्रमण के एक तिहाई से अधिक मामले भी अमेरिका में सामने आए हैं। स्वास्थ व सुरक्षा कर्मियों पर हमले नरेंद्र मोदी सरकार को बर्दाश्त नहीं। इसी लिए वह हमला करने वालों पर नकेल कसने के लिए अध्यादेश लाई है।

    Keep Reading

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    Power on the Streets: Democracy’s Inverted Flow

    सत्ता सड़क परः लोकतंत्र की उलटी गंगा

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    November 6, 2026
    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    November 6, 2026

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    November 6, 2026

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading