Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    ऊर्जा संरक्षण का सन्देश

    By April 29, 2020 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 537

    ऊर्जा ने आधुनिक विकास को गति दी है। इसी के साथ इसके संरक्षण की भी आवश्यकता है। क्योंकि कोई भी आधिनक विकास अंततः पर्यावरण की कीमत पर ही होता है। इस नुकसान को कम करने पर भी विचार अपरिहार्य है। ऊर्जा संरक्षण के प्रयास दो स्तर पर किये जा रहे है। एक तो उसका दुरुपयोग रोका जाए, दूसरा ऊर्जा उत्पादन प्रक्रिया में भी पर्यावरण का संरक्षण पर ध्यान दिया जाए।

    लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संकाय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से थर्मल पावर प्लांट की दक्षता को बढ़ाने के आधुनिक तरीके विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। इसमें बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने सहभागिता की। वेबीनार में एन टी पी सी झज्जर के कंट्रोल एवं इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के मैनेजर ई० प्रेम प्रकाश राय ने थर्मल पावर प्लांट की दक्षता बढ़ाने की आधुनिक विधियों पर व्याख्यान दिया। बिजली की ऑक्सीलरी खपत को ऑप्टिमाइज तथा संयुक्त प्लांट की दक्षता को अधिकतम करने के लिए कई स्मार्ट तरीके बताएं।

    ऑक्सीलरी खपत कुल उत्पादित ऊर्जा का वह भाग है जो प्लांट के सहायक उपकरणों को चलाने में प्रयोग होती है।
    इन सहायक उपकरणों में बॉयलर तक पानी पहुंचाने वाले बायलर फीड पंप में सबसे अधिक ऊर्जा की खपत होती है। अतः ऊर्जा बचाने के लिए आधुनिक प्लांट में मोटर चलित बॉयलर फीड पंप के स्थान पर टरबाइन चलित बायलर फीड पंप का प्रयोग हो रहा है। इस टरबाइन में उपयोग हुई स्टीम को सीधे बॉयलर में जा रहे पानी को स्थानांतरित कर दिया जाता है। जिससे पानी बॉयलर में पहुंचने से पहले ही गर्म हो जाता है। इस प्रकार ऊर्जा की खपत कम करके प्लांट की दक्षता बढ़ाई जाती है।

    इसी क्रम में बायलर से निकलने वाली फ्लू गैसों का प्रयोग एयर प्रिहीटर की सहायता से वायुमंडलीय हवा को गर्म करने के लिए किया जाता है। इस गर्म हवा से कोयले की नमी को दूर करते हैं जिससे कोयले का दहन अधिकतम हो सके। एयर प्रिहीटर की धुलाई प्लांट शटडाउन के समय होती है। ई० प्रेम प्रकाश ने थर्मल पावर प्लांट से होने वाले वायुमंडल प्रदूषण की रोकथाम एवं उपचार पर चर्चा की तथा इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रेसिपिटेटर की कार्यप्रणाली को विस्तृत रूप से समझाया। उन्होंने बताया कि कि चिमनियो से निकलने वाले धुएं में नाइट्रोजन एवं सल्फर के ऑक्साइड होते हैं जो श्वसन तथा फसलों के लिए हानिकारक होते हैं। इनके उत्सर्जन को कम करने के लिए दहन संशोधन तकनीकी एवं फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है।

    उन्होंने ऊर्जा संरक्षण पर जोर देते हुए छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर भी दिए। इस वेबीनार का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के इंचार्ज डॉ राजेंद्र बहादुर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading