Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    World Laughter Day: तनाव दूर रखने की सबसे अच्छी दवा है हंसी

    By May 3, 2020 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 619

    World Laughter Day: 3 May 

    शुभांगी अत्रे की प्रेग्नेंसी से लेकर योगेश त्रिपाठी के वार्डरोब मालफंक्शन तक, एंड टीवी के कलाकारों ने इस वर्ल्ड लाफ्टर डे पर मजेदार पलों को किया याद- 

    हंसी सबसे अच्छी दवा है और तनाव को दूर रखने का अच्छा तरीका भी। एंड टीवी के पास कुछ ऐसी सुनहरी यादें हैं, जिन्हें सुनकर आप हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। ये यादें आपकी मुस्कुराहट को हंसी में बदलकर आपकी चिंताओं को दूर कर सकते हैं। इस वल्र्ड लाफ्टर डे पर आपको हंसाने के लिये आपके चहेते एंड टीवी कलाकार अपने शूटिंग के दिनों के कुछ मजेदार पल और अनुभव साझा कर रहे हैं।

    जब मेरी लुंगी ढीली हो गई: दरोगा हप्पू सिंह

    दरोगा हप्पू सिंह की भूमिका निभा रहे योगेश त्रिपाठी ने लुंगी से जुड़ी एक मजेदार घटना बताते हुए कहा, ‘‘एंड टीवी के हप्पू की उलटन पलटन में अपने पहले सीन की शूटिंग करते हुए मुझे लुंगी पहननी थी, और मैं ऐसा पहली बार कर रहा था। जब हमने पहला टेक शुरू किया, तो मेरी लुंगी ढीली हो गई और मुझे इसका पता तब तक नहीं चला, जब तक कि उससे जुड़ा माइक मेरे पैरों में नहीं आ गिरा। अपनी इज्जत बचाने के लिये मैंने बिस्तर पर पड़ा एक कंबल लपेट लिया। मुझे कंबल में लिपटा देखकर पूरी कास्ट खूबी हंसी और सेट पर हर किसी के लिये एक चुटकुला बन गया।’’

    वे प्रेग्नेंट हैं: रोहिताश्व गौड़

    ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के सेट की एक अन्य घटना बताते हुए मनमोहन तिवारी ऊर्फ रोहिताश्व गौड़ ने कहा, ‘‘सौम्या अपनी मैटरनिटी लीव से लौटी ही थीं और उन्हें सेट पर फिर से देखकर सभी खुश थे। दो दिन बाद आसिफ जी और शुभांगी जी ने मेरे और पूरे क्रू के साथ मजाक करने की सोची। हमारी रिहर्सल के बीच शुभांगी जी वाशरूम की ओर दौड़ीं, जैसे उन्हें कुछ परेशानी हो। सभी को चिंता हुई कि शुभांगी जी को क्या हुआ और ऐसा दो दिन तक चलता रहा। हर किसी को चिंता में देखकर मैंने आसिफ जी से पूछा कि शुभांगी जी को क्या हुआ है और उन्होंने बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं। मैं खुश हुआ, लेकिन चिंतित भी कि सौम्या अभी मैटरनिटी ब्रेक से लौटी हैं और अब शुभांगी जी को बे्रक पर जाना होगा। हर किसी को चिंतित देखकर शुभांगी जी जोर से हंसी और बताया कि यह मजाक था और वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। इस घटना की याद हमेशा ताजा रहती है।’’

    मुझे एक खास कहावत बोलनी थी: राजेश

    एंड टीवी के हप्पू की उलटन पलटन के सेट की एक मजेदार घटना साझा करते हुए कामना पाठक द्वारा अभिनीत दबंग राजेश ने कहा, ‘‘हप्पू की उलटन पलटन के शुरूआती एपिसोड्स की शूटिंग के समय एक सीन था, जिसमें मुझे एक खास कहावत बोलनी थी और उसे उर्दू में बोलना था। ऐसा इसलिये था, क्योंकि मैं एक नाटक के लिये अभ्यास कर रही थी, जिसमें मुझे उर्दू बोलनी थी और मैं शो में राजेश बनकर वह बुदबुदाने लगी। ऐसा गलती से हुआ और निर्देशक ने मेरी गलती को ठीक किया और सेट पर हर कोई हंसने लगा। वह सबसे यादगार शूटिंग थी, जब पूरे क्रू ने मुझे हाय अल्लाह कहकर चिढ़ाया!’’

     

    पूरी कास्ट को घर का बना बैंगन का भरता पसंद है: मनमोहन तिवारी

    एक शो का पूरा सेट एक परिवार की तरह होता है और ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ इस कहावत का सही उदाहरण है। पप्पू बने मनमोहन तिवारी ने एक मजेदार घटना के बारे में बताया, जब गुड़िया हमारी सभी पे भारी में गुड़िया की भूमिका निभा रही सारिका बहरोलिया की टांग पूरी कास्ट ने खींची थी, ‘‘कुछ दिनों से पूरी कास्ट को घर का बना बैंगन का भरता पसंद है, जो रवि जी कुछ दिनों से लंच के लिये लाते हैं। एक दिन रवि जी का टिफिन देर से आया और सारिका लंच कर चुकी थी। मैंने, रवि जी और समता जी ने खाना शुरू किया और जब खाना खत्म होने वाला था, तब हमने सारिका से मजाक करने की सोची। हमने उसके लिये टिफिन में थोड़ा खाना छोड़ा और उसे छुपा दिया। गुड़िया आई और भरते के बारे में पूछा और सभी ने कहा कि वह खत्म हो गया है, तो वह बहुत नाराज हो गईं। उसे देखकर हमें बुरा लगा और हमने उसे बताया कि हम मजाक कर रहे थे और हमने उसके लिये कुछ छोड़ा है। पूरी कास्ट इस बात पर खूब हंसी।’’

     

    वह लाल ब्ले़जर मेरा ही है: सारिका बहरोलिया

    गुड़िया हमारी सभी पे भारी की गुड़िया यानि सारिका बहरोलिया एक मजेदार पल को याद कर रही हैं, जो शो के सेट पर उनके साथ हुआ। उन्होंने बताया, ‘‘कुछ दिन पहले ही हमारे शो के 100 एपिसोड्स पूरे हुए और उस अवसर पर एक पार्टी रखी गई थी। मैंने अपने सीन पूरे किये और मेक-अप रूम की तरफ जा रही थी, लेकिन डेªसिंग रूम में एक लाल ब्लेज़र ने मेरा ध्यान खींचा। मुझे लगा कि आने वाले एपिसोड्स में कोई जादूगर या जोकर दिखाया जाने वाला है और मैंने वह पप्पू भैया और स्वीटी भाभी को भी दिखाया। सभी एक पल के लिये मुझे घूरने लगे और फिर मनमोहन जी (पप्पू भैया) ने बताया कि वह लाल ब्ले़जर मेरा ही है और मुझे उसे शाम की पार्टी में पहनना है। सभी हंसने लगे और आज भी सेट पर वह मजाक बड़ा लोकप्रिय है।’’

    #&TV

    Keep Reading

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading