Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    अदाणी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्‍न योजना के लिए भेजा 30,000 मीट्रिक टन अनाज

    By May 11, 2020Updated:May 11, 2020 ताजा खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    DCIM101MEDIADJI_0093.JPG
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580
    • सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) पर निर्भर रहने वाले 60 लाख से अधिक लोगों को लॉकडाउन के दौरान पहुंचाया खद्यान्‍न
    • कंपनी ने पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में रबी फसल की खरीद प्रक्रिया शुरू की

    अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के एक हिस्से, अदाणी एग्री लॉजिस्टिक लिमिटेड (एएएलएल), ने लॉकडाउन के दौरान 30,000 मीट्रिक टन खाद्यान्न भेजने की सुविधा प्रदान की। खाद्यान्न की यह मात्रा भारत के विभिन्न राज्यों जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, आदि में 60 लाख से अधिक नागरिकों को भोजन उपलब्‍ध कराने के बराबर है। उत्तर भारत स्थित उत्पादन केंद्रों से लेकर उपभोग केंद्रों तक खाद्यान्न के परिवहन के लिए कंपनी के स्वामित्व वाली और कंपनी द्वारा ही संचालित सात ट्रेनों की भूमिका महत्‍वपूर्ण रही।

    मध्य प्रदेश सरकार के साथ कारगर समन्वय बनाते हुए, एएएलएल ने 15 अप्रैल, 2020 से अपनी मप्र इकाइयों में पर्याप्त सुरक्षा और एहतियाती उपायों के साथ रबी फसल की गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    कोविड-19 के प्रसार के तुरंत बाद भारत सरकार ने चलाई जा रही अन्य नियमित कल्याण योजनाओं के अलावा, प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्‍न योजना (पीएमजीकेएवाई) नाम से एक बड़ी कल्याणकारी योजना की शुरुआत की, जिसमें सभी एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) लाभार्थियों को अगले 3 महीनों के लिए 5 किलोग्राम खाद्यान्न मुफ्त में वितरित करने का निर्णय लिया गया। भारत में 14 स्थानों पर खाद्यान्न भंडार गृहों का नेटवर्क संचालित करने वाले, एएएलएल, ने आपूर्ति पर निर्भर रहने वाले लाखों परिवारों के लिए जीवन रेखा का काम किया है। 875,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की सामूहिक भंडारण क्षमता के साथ, यह नया भंडारण बुनियादी ढांचा (साइलो) लगभग 1.5 करोड़ लोगों की जरूरतों को पूरा करता है।

    एपीएसईजेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करण अदाणीने बताया कि “लॉकडाउन के मुश्किल दौर में एएएलएल ने जो कुछ भी हासिल किया है वह व्यावसायिक लक्ष्यों और दक्षता के मानदंड से आगे की चीज है। इस हासिल ने मुझे प्रभावित किया है, क्योंकि यह राष्ट्र की सेवा करने की प्रतिबद्धता और करुणा से प्रेरित था। इसने सिर्फ यही नहीं सुनिश्चित किया कि जरूरतमंदों के लिए महत्वपूर्ण खाद्य आपूर्ति सुलभ है, बल्‍कि यह उन किसानों के लिए बेहद सुविधाजनक भी है, जो इस गंभीर मानवीय संकट के दौरान भारत के साथ खड़े हैं।”

    एएएलएलअनाज भंडारगृहों (साइलो) के नेटवर्क से जुड़े 25,000 से अधिक किसान 130 रुपये प्रति टन बचाते हैं, अन्‍यथा यह धनराशि हैंडलिंग और साफ-सफाई में खर्च हो जाती। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि साइलो की बाधारहित प्रक्रिया किसानों के 2 से 3 मानव दिवस बचा देती है जो पारंपरिक मंडियों में अपनी आपूर्ति बेचने के फेर में आसानी से नष्‍ट हो जाते।

    इस कठिन समय में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के महत्‍वपूर्ण भंडार मददगार साबित हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान एएएलएल की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण रही है जिसमें एएएलएल डिपो ने एफसीआई के आदेशों को पूरा करने के लिए उत्‍पादन करने वाले पंजाब और हरियाणा राज्‍यों से उपभोक्‍ता राज्‍यों में स्‍थित भंडारगृहों तक रेक मूवमेंट जारी रखा। कोविड महामारी से पैदा हुई स्‍थिति से निपटने में एएएलएल मजबूती से अपना योगदान दे रहा है और अपने स्वचालित भंडारगृहों से खाद्यान्नों की बाधारहित आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के काम में एफसीआई और मध्‍य प्रदेश सरकार के साथ दृढ़ता से खड़ा हैफ इस आपूर्ति प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी ने हर मोड़ पर मानव स्‍पर्श को न्यूनतम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    #Adani Agri Logistics

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading