Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    सोनी सब के सितारें बोलें: घर पर रहने से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है 

    By May 12, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 774

    आसिया काज़ी (सोनी सब के तेनाली रामा की शारदा)

    घर पर रहने के इस वक्‍त ने धैर्य रखना सिखाया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारे जीवन में एक ठहराव आ जाएगा और हम घर के अंदर ही सीमित रहेंगे। इस ब्रेक ने मुझे अपने दिमाग को फिर से चलाने में मदद की है और मुझे अपने परिवार के साथ समय बिताने का बहुत अच्छा मौका मिला है, यह हमारे लिए एक सबक भी है कि हम अपनी स्वतंत्रता और अपनी प्रकृति की भलाई के लिए कैसे काम करते हैं। इस स्थिति ने मुझे यह दिखाया है कि हमें अपनी प्रकृति माँ के लिए कैसे देखभाल करने की आवश्यकता है। मैं भी बेसब्री से तेनाली रामा की शूटिंग के लिए वापस जाने और अपने सह-कलाकारों और दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ।

    देव जोशी (सोनी सब के बालवीर रिटर्न्स के बालवीर)

    घर पर रहकर मैंने अपने भीतर गहराई से देखना सीखा है, जिससे मुझे अपनी रूचियों और हुनर का पता लगाने में मदद मिली है, जिनके बारे में पहले मुझे जानकारी नहीं थी। मैंने हाल ही में शायरी और कविताएँ लिखना शुरू किया है। मैंने मानवता के बारे में जो सबसे बड़ी चीज सीखी है, वह यह है कि हम प्रकृति माँ से बड़े नहीं हैं और देखभाल करने से हमारे आस-पास की दुनिया बेहतर होगी।

    इस स्थिति ने मुझे उस स्वतंत्रता की सराहना करना भी सिखाया है, जो हमारे पास है। साथ ही हमें हमारी जिंदगी में रोज जो सौभाग्‍य मिलता है, उसका भी शुक्रिया करना चाहिए। इसने मुझे विभिन्न हुनर और कॅरियर के विकल्पों को देखने में भी मदद की है। यह बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक सीखने और सोचने का दौर है।

    कृष्णा भारद्वाज (सोनी सब के तेनाली रामा के पंडित रामा कृष्णा)

    घर पर बंद होने की इस अवस्था ने मुझे सिखाया है कि सांस, भोजन, पानी, और हमारे आसपास के लोगों, मानवता और कृतज्ञता से इस दुनिया में हम सभी को कितना आभारी होना चाहिए। मैंने महसूस किया कि यह पृथ्वी केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं, बल्कि ईश्वर द्वारा बनाए गए सभी प्राणियों के लिए है। इस अवधि ने मुझे एक ब्रेक लेने और मेरे आसपास के लोगों के लिए आभारी होने और अपने परिवार के साथ जुड़ने का समय दिया है। मेरे व्यस्त जीवन में यह ब्रेक ताज़गी देने वाला रहा है।

    मैं दिल से इसकी सराहना करता हूँ कि इस कठिन समय में हम सभी कैसे एकजुट हुए हैं। हमारे स्वास्थ्यरक्षा कर्मियों, पुलिस बल और हमारे घर पर काम करने वालों ने कठिन परिश्रम से हमारे जीवन में योगदान जारी रखने में मदद की है। मैं इस नए नियम के लिए आभारी हूँ, जिसने मुझे अपने जीवन के छोटे पहलुओं की सराहना करना और उनका आनंद लेना सिखाया  है।

    एक बार यह स्थिति बीत जाने के बाद सबसे पहले मैं एक उड़ान बुक करूंगा और अपने माता-पिता से मिलूंगा। मुझे उनकी बहुत याद आती हैं। मैं इस स्थिति के बाद लोगों की नई शुरुआत और उत्साह देखने के लिए उत्सुक हूँ।

    गुल्की जोशी (सोनी सब के मैडम सर की हसीना मलिक)

    परीक्षा की इस घड़ी के दौरान और घर पर होने के नाते मेरा सबसे बड़ा सबक यह रहा है कि हम नियंत्रण की एक भ्रम की दुनिया में रहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जीवन और प्रकृति में कुछ भी हमारे नियंत्रण में नहीं है। इस वक्‍त ने मुझे जिंदगी में मेरे पास जो है, उसका सराहना करने में मदद की है। मेरे पास एक छत है, मुझे रोज खाना मिल रहा है और मैं आर्थिक रूप से भी खुद को मजबूत बनाने में सक्षम हुई हैं, जबकि दूसरी ओर मैं लोगों को इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान इन बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए इतनी मेहनत करते हुए देख रही हूँ। मैं बेहद आभारी हूँ।

    अभिनय के लिए एक जुनून के साथ एक कलाकार के रूप में, मैं अपनी वर्दी में आने और फिर से मैडम सर की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्सुक हूँ। मैं यह भी देखना चाहती हूँ कि इतने लंबे समय के बाद दोस्त और परिवार एक-दूसरे से कैसे मिलेंगे। मुझे लगता है कि यह जीवन में संजोने लायक क्षण होगा।

    #Sony SAB

    Keep Reading

    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    October 26, 2026
    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    October 26, 2026
    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    October 26, 2026
    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    October 26, 2026
    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    October 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading