एक दिन एक शिक्षक पैसे निकालने ATM गए तो ATM ख़राब था। चेक बुक उनके पास थी, तो बैंक चले गए। उन्होंने एक हजार का चेक भरकर कैशियर को दिया, कैशियर बोला सर पांच हजार से कम पर चार्ज लगेगा ।
शिक्षक ने दूसरा चेक छह हजार का भरा, तो कैशियर ने छह हजार शिक्षक को दे दिए।
अब शिक्षक ने एक हजार जेब में रखे और पांच हजार की जमा की पर्ची भरकर कैशियर को थमा दी। अब कैशियर काट खाने वाली नजरों से घूर रहा था।
शिक्षक बोले…ये जो नियम बनाने वाले हैं न, उनको ट्यूशन मैंने ही पढ़ाया था। बोल देना…. सर आये थे!







