Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भंडारा नहीं तो क्या हुआ, बड़े मंगल पर ग़रीबों का पेट भर रहे ज़ुबैर और वहीद

    By May 18, 2020Updated:May 18, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 594

    जय बजरंगबली, तोड़ कोरोना और नफरत की नली जी हां, मंस्जिद-मंदिर और गुरुद्वारे सूने है। रोजा इफ्तार पार्टियां और बड़े मंगल के भंडारे नहीं लगे। इससे धर्म खतरे में नहीं पड़ा है बल्कि अपने-अपने धर्म पर आस्था रखने वाले धर्म को प्रयोगात्मक धरातल पर लाने का अवसर मान रहे हैं। मुसीबत के इस दौर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अपना धर्म निभा रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब की तमाम एतिहासिक मिसालें हैं। इसमें बड़े मंगल के भंडारे का इतिहास भी हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की एक अटूट मिसाल है। यहां अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर में बड़े मंगल के भंडारे की शुरुआत लखनऊ के मुस्लिम बादशाह ने की थी। इससे प्रभावित कई मुसलमान अपने हिंदू भाइयों के साथ हर वर्ष भंडारे का आयोजन करते रहे हैं।

    इस बार लॉकडाउन के कारण लखनऊ में बड़े मंगल पर भंडारे नहीं हुए लेकिन भूखों को खिलाने के जज्बे की मानवता के भंडार देखने को मिले। इंसानित और सौहार्द की टू इन वन भावना ने बजरंगबली के नाम पर भूखों को भोजन कराने का सिलसिला जारी रखा। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए कुछ मुस्लिम एक्टिविस्ट्स ने बड़े मंगल पर भंडारे के स्थान पर गरीबों और भूखों को खाना खिलाने की पहल की।

    क़रीब बीस वर्षों से हनुमान जी के नाम पर बड़े मंगल का भंडारा आयोजित करने वाले लखनऊ के जुबैर अहमद और अब्दुल वहीद सहित उनकी एसोसिएशन के अन्य लोग इस बार बड़े मंगल पर भंडारा ना कर पाने पर उदास थे। तब उन्हें ख्याल आया कि वो भंडारे का रूप बदल कर भी अपनी नियत और इरादों को अंजाम दे सकते हैं। इन लोगों ने फैसला किया कि लॉकडाउन में खाने को मौहताज गरीबों का पेट भरेंगे। अब ये मुस्लिम दल हर बड़े मंगल को हनुमान जी के प्रसाद के नाम पर जरूरतमंदों को ढूंढ-ढूंढकर उन तक भोजन पंहुचाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

    कोरोना काल के इस कठिन वक्त में ऐसी ख़बरे राहत देती हैं और आगे कुछ बेहतर होने की उम्मीद की रौशनी दिखाती हैं।

    वायरस कोई भी हो सामाजिक दूरी पैदा करता है। इंसान से इंसान को ज़ुदा करता है। दरारें और खाई पैदा करता है। जान और माल को नुकसान पंहुचाता है। देश की प्रगति, स्मृद्धि और उन्नति में बाधा पंहुचाता है। अर्थ व्यवस्था बिगाड़ता है। भूख, मंहगाई और गरीबी की तबाही मचाता है।

    ये सारे ख़तरे कोरोना वायरस से पैदा हुए हैं, और नफरत का वायरस भी कुछ ऐसी ही हानियां पंहुचाता है।
    इन खतरनाक और विध्वंसकारी शक्तियों से लड़ने के लिए बहुआयामी शक्तियों की जरुरत है। ऐसी ताकत हिंदुस्तान की मट्टी की सुगंध मे हैं। यहां की गंगा जमुनी तहज़ीब और सर्व धर्म सद्भाव की ताकत मे हैं। अली और बजरंग बली की प्रेरणा मे है।

    दस सिर वाले रावण और यज़ीद जैसे ज़ालिम बादशाह को भी नेस्तनाबूद करने के लिए हमारे धर्मिक संस्कारों ने हमें शक्ति दी है। भगवान राम ने असत्य के खिलाफ सत्य की रक्षा के लिए युद्ध में वन पशुओं के
    साथ मिलजुल कर रावण का अंत किया था। इमाम हुसैन ने आतंकी शासक यजीद के खिलाफ जंग में रंग और नस्ल का भेद नहीं किया था। इसलिए हम देश के लिए खतरा बने हर वायरस के खिलाफ लड़ेंगे। लड़ाई चाहे कोरोना वायरस के खिलाफ हो या नफरत के वायरस के खिलाफ। इनसे हम मिलजुलकर लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। – नवेद शिकोह

    Keep Reading

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading