Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    मीडिया उद्योग को सरकार पैकेज दे: सतीश के सिंह

    By May 18, 2020Updated:May 18, 2020 Global NEWS 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 540
    • कोविड 18 के दौर में मीडिया की भूमिका विषयक ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
    • मीडिया ने जन आस्था और मनोबल को बढाया है- प्रो. भानावत

    जौनपुर/लखनऊ, 17 मई, 2020: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग एवं पी आर नीति के संयुक्त तत्वावधान में कोविड 19 के दौर में मीडिया की भूमिका के विविध आयामों पर चर्चा के लिए रविवार को ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में देश के विभिन्न भागों से 1500 से अधिक लोगों ने फेसबुक और ज़ूम के माध्यम से जुड़े।

    संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जयपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजीव भानावत ने कहा कि मीडिया ने ख़ास तौर से समाचार पत्रों ने कोरोना के दौर में जन जागरूकता में बड़ी भूमिका अदा की है। जन को वास्तविकता से परिचित कराया है और विश्लेष्णात्मक खबरों को उपलब्ध कराया है।

    उन्होंने कहा कि मीडिया ने जन आस्था और मनोबल को बढाया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने भ्रामक ख़बरों के बावजूद आवश्यक सूचनाओं को राष्ट्रव्यापी स्तरतक पहुँचाया है। संगोष्ठी में विशिष्ठ अतिथि के रूप में दिल्ली के जाने माने पत्रकार सतीश के सिंह ने कहा कि इस दौर में सरकार ने हर सेक्टर को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है ऐसे में मीडिया उद्योग के लिए भी सरकार को एक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने कहा कि इस दौर में मीडिया के काम से समाज में उसकी अनिवार्यता सिद्ध हो गई है। आज देश के तमाम मीडियाकर्मी कोरोना से जुडी खबरों को कवरेज करने के दौरान संक्रमित हुए और अपनी जान भी गवाई। यह समय पत्रकारिता करने वालों के लिए बहुत ही चुनौती भरा है लेकिन आज कैसे भी हालात रहे हो पत्रकारों ने ख़बरों को पहुँचाने में कोई कमी नहीं की है।

    मुख्य वक्ता सूचना और प्रचार निदेशालय दिल्ली के उप निदेशक नलिन चौहान ने कहा कि आज हम एक अदृश्य आपदा का सामना कर रहे है ऐसे सूचना का स्वरुप और भी महत्वपूर्ण हो गया है। सरकारों के विभाग सूचनाओं को उपलब्ध कराने में आगे आए हैं। गुरु गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली के डॉ सर्वेश त्रिपाठी द्वारा विषय प्रवर्तन किया गया।

    संगोष्ठी के संयोजक डॉ मनोज मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा की सहायक आचार्य डॉ आशिमा सिंह ने संगोष्ठी का संचालन किया। तकनीकी समन्वय आतुर शर्मा ने किया। आयोजन सचिव डॉ दिग्विजय सिंह राठौर एवं पी आर नीति की निदेशक विभा सिंह में धन्यवाद् ज्ञापन किया। संगोष्ठी में देश के विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी, पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी के सह संयोजक डॉ सुनील कुमार एवं सदस्य डॉ अवध बिहारी सिंह एवं डॉ चन्दन सिंह रहे।

    Keep Reading

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    2 Comments

    1. Going to Ketooctane on May 30, 2020 7:36 pm

      Spot on with this write-up, I actually think this amazing site needs a great
      deal more attention. I?ll probably be returning Going to Ketooctane
      see more, thanks for the information!

      Reply
    2. Missa Derma Care Cream on May 30, 2020 8:39 pm

      Hello, you used to write magnificent, but the last several
      posts have been kinda boring… I miss your super writings.
      Past several posts are just a little bit out of track!
      come on!

      Feel free to visit my webpage Missa Derma Care Cream

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading