ऊर्जा मंत्री ने मेरठ में लाकडाउन पालन की समीक्षा की
लखनऊ, 28 मई 2020: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा कम्युनिटी किचन की व्यवस्था आदि को लेकर इस समय काफी सख्त हैं। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढील नहीं बरतना चाहते।
गुरुवार को उन्होंने मेरठ में लाकडाउन अनुपालन की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि राशन वितरण से जुड़ी शिकायतों पर FIR दर्ज कराया जाय।
गुरुवार को दोपहर ऊर्जा मंत्री विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मेरठ के लाकडाउन अनुपालन की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनका विशेष जोर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था को लेकर था। वे एक-एक बिन्दु की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि कम्युनिटी किचन की अनियमितताओं की जांच होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘दो गज की दूरी’ का सख्ती से पालन कराया जाय। लोगों को प्रशासन बार-बार समझाए। दुकानदारों को भी यह अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी जाय।
इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंदों को राशन किट देने और राशन वितरण से जुड़ी शिकायतों पर एफआईआर के निर्देश दिए।
बुधवार को ऊर्जा मंत्री ने बरेली में लॉकडाउन अनुपालन की विडियो कांफ्रेसिंग की समीक्षा की थी। उस दौरान भी एकांतवास केन्द्र में भोजन की गुणवत्ता को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम को दो गज दूरी का पालन कड़ाई से करवाने, प्रवासियों से जुड़ी व्यवस्था की निगरानी, सभी को राशन व रोजगार सृजन में तेजी के निर्देश दिये।







