- मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह
बंगाल की खाड़ी में 17 मई से स्थिर पड़ा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मई से चार जून के बीच अरब सागर में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र में मानसून को जबरदस्त सक्रियता मिलेगी। इससे यह एक जून तक केरल में दस्तक दे सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विभाग हालांकि, पहले मानसून के देरी से केरल पहुंचने की आशंका जता चुका है। मौसम विभाग ने कहा था कि केरल में पांच जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है, लेकिन गुरुवार को इसके एक जून तक ही केरल पहुंचने की संभावना जाहिर की गई।







