हिंदी सिनेमा के सभी छोटे बड़े कलाकार इस समय अपनी फिल्मों को रिलीज करने और पूरा करने के लिए अन लॉक खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। उन लोगों में हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री जूही चावला भी शामिल हैं जो कि अपनी आने वाली फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ का सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म पर काम तो लगभग पूरा हो चुका है लेकिन अभी इसके रिलीज होने वाली तारीख पर कोई विचार नहीं किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की कहानी के बारे में तो फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन खुद जूही चावला ने मीडिया को इतना जरूर बता दिया है कि इस फिल्म को एक जानी-मानी महिला निर्देशक ने बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में उनके सह कलाकार वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर हैं। फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी साथ-साथ चल रहा है।’







