आप बना सकते हैं इस मॉनसून को जादुई
नई दिल्ली, 4 जुलाई, 2020: उषा के लक्जरी लाइटिंग ब्राण्ड तिस्वा ने अपना रेन रोमांस कलेक्शन लॉन्च किया है। इस कलेक्शन में ऐसी प्रीमियम डेकोरेटिव लाइट्स हैं, जो इस मॉनसून में आपके घरों में खास जादुई अहसास कराएंगी। लाइटिंग कई स्टाइल्स में उपलब्ध हाथ से बने और कलात्मक शैंडेलीयर, पेंडेंट और वाल-लाइट्स काँच को तोड़ते हुए आती बारिश की बूंदों जैसे दिखते हैं। यह अपना प्रकाश बनाये रखते हुए लाइटिंग को बढ़ाने के लिए प्रकाश की एक और चमक बिखेरते हैं।

बता दें कि तिस्वा के इस नये कलेक्शन की डिजाइन कंटेम्पिरेरी है। इसमें एल्युमर और ईलोवी सीरीज हैं। बारीकी से डिजाइन की गई एल्युमर सीरीज उन क्लासिकल एलिमेन्ट्स से प्रेरित है, जो आग की ऊर्जा और पानी की शीतलता को साथ लेकर आते हैं। इधर ईलोवी सीरीज की प्रेरणा रिमझिम टपकती बूंदों से ली गई है, जो इसके बारिश की आकृति के काँच में झलकती हैं।
तिस्वा के रेन रोमांस कलेक्शन के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए श्री विकास गांधी, सीनियर वीपी एवं बिजनेस हेड- लाइटिंग एंड प्रीमियम फैन्स ने कहा, ‘‘नया कलेक्शन डिजाइन और टेक्नोलॉजी में आधुनिक है। इसकी प्रेरणा पानी और प्रकाश द्वारा निर्मित संतुलन का प्राचीन दर्शन है। आधुनिकता और पारंपरिक का मेल इसे सुंदर घर की इच्छा रखने वाले और अपने घर को बेहतर बनाने वाले समझदार लोगों के लिये एक उम्दा कलेक्शन बनाता है।’’







