Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी कहा: मैं कभी भी सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान से नहीं मिला!

    ShagunBy ShagunJuly 7, 2020 Hot issue No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 757

    सूरज पंचोली ने हालिया अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर कहा, “मैं अपने जीवन में कभी भी दिशा से नहीं मिला, और मुझे उसके बारे में सुशांत की मृत्यु के बाद पता चला”

    हाल ही में एक मीडिया साक्षात्कार में सूरज पंचोली ने सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े आरोपों और उड़ रही अफवाहों को निराधार बताया जो उन पर लग रहे है. यह भी अफवाहें फ़ैल रही थी कि दिशा सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी, और सुशांत को इसके बारे में पता था और वह उसे उजागर करने वाले थे. जिन्होंने कथित तौर पर उनके साथ 2017 में हाथापाई की थी. यह भी कहा गया था कि सलमान खान सूरज की रक्षा कर रहे हैं.

    सूरज ने अब इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा “सुशांत के साथ क्या हुआ? मेरा उनके साथ मेरा कोई मतभेद नहीं था, जिसे मैंने पहले भी स्पष्ट किया है. और, सलमान खान मेरी जिंदगी में क्यों शामिल होंगे? क्या उनके पास अन्य काम नहीं है करने के लिए? मैं यह भी नहीं जानता कि दिशा कौन है, मैं उससे अपने जीवन में कभी नहीं मिला. मुझे सुशांत की मौत के बाद उसके बारे में पता चला, और मुझे इन दोनों परिवारों के लिए दुःख हो रहा हैं. किसी ने अपने निजी फेसबुक पेज पर इस बकवास को लिखा है, इसे एक फिल्म की पटकथा के रूप में लिखा और इसे यहां रख दिया है. ”

    इस विवाद में घसीटे जाने से सूरज का परिवार परेशान है. उनके पिता, अभिनेता आदित्य पंचोली ने कहा, “मेरे बेटे को इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? सच्चाई अंततः सामने आ जाएगी, लेकिन अगर वह कल खुद को कुछ कर लेता है, तो किसे दोषी ठहराया जाए? वह सात-आठ वर्षों से काफी कठिन दौर से गुजर रहा है.” कोई व्यक्ति एक बकवास कहानी बनाता है, इसे ऑनलाइन डालता है, लोग इसे सच मान लेते हैं और उसे विलेन मानने लगते हैं! लोगों को इस बारे में जिम्मेदार होने की आवश्यकता है कि वह वेब पर क्या शेयर कर रहे है. आप पुलिस को अपना काम क्यों नहीं करने दे रहे? कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. आप किसी को भी मारकर यहाँ स भाग नहीं सकते हैं. सूरज सुशांत के साथ सौहार्दपूर्ण था. अगर दिशा गर्भवती थी, तो क्या वह पुलिस रिकॉर्ड में नहीं होगा? ”
    उन्होंने कहा कि “कोई व्यक्ति एक बकवास कहानी बनाता है, इसे ऑनलाइन डालता है, लोग इसे सच मान लेते हैं और उसे विलेन मानने लगते हैं! ” अपने पिता के बयान के बारे में बात करते हुए सूरज ने कहा, “ऐसा लगता है कि यह दुनिया मेरे खिलाफ है. सबसे पहले, यह दर्दनाक है कि सुशांत अब नहीं हैं. लोग गलत मतलब से उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं. स्थिति ऐसी है कि कोई भी कुछ भी लिखता है और वह कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाता है. जो लोग सच्चाई नहीं जानते हैं, वे वास्तव में इस बकवास पर विश्वास कर लेते हैं. मुझे यह कहते हुए सपोर्टिव मैसेज भी मिल रहे हैं कि ‘साहस के साथ मजबूती से खड़े रहों, ये कठिन समय है और बेकार लोग अफवाह फैला रहे हैं. लेकिन मैं भी तो एक इंसान ही हूं। ”

    जब पूछा गया कि सूरज और सुशांत के बीच में कोई शत्रुता नहीं थी?

    उन्होंने कहा, “सुशांत सिंह और मेरे बीच कोई दुश्मनी नहीं थी. वह मेरे सीनियर थे और वह और भी सक्सेसफुल होते. मैं उनके साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता था, वे काफी अच्छे एक्टर थे. मुझे उनसे कभी कोई खतरा नहीं था. उन्होंने हमेशा मुझे छोटे भाई की तरह माना. जब भी हम मिले, हम या तो फिल्मों की बात करते या मेरी फिटनेस ट्रेनिंग की. जब 2017 में हमारे विवाद कि खबरे सामने आई. तब वो सुशांत थे जो मेरे पास आए थे और उन्होंने कहा कि यह कोई फालतू आर्टिकल आया है जिसमें कह रहे हैं कि सलमान भाई मुझसे नाराज हैं. क्या तुम इसे क्लियर करने के लिए एक स्टेटमेंट दोगे. सुशांत इसलिए ऐसा करना चाहते थे, क्योंकि उस खबर के मुताबिक उन्होंने मुझसे बदतमीजी की थी. फिर मैंने रिपोर्टों को स्पष्ट किया. हम लोग बांद्रा में एक दोस्त के यहां डिनर पर मिले थे. फनी तस्वीरें खिंचवाई थीं, जिन्हें झगड़े का रंग दे दिया गया. हम दोनों के पास एक-दूसरे का नंबर था. सुशांत ने मुझे अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग में बुलाया था. मैं ‘राब्ता’ की स्क्रीनिंग में गया भी था. हम लोग लगभग चार-पांच बार तो जरूर मिले हैं.”

    यह पूछे जाने पर कि क्या वह हाल के दिनों में सुशांत के संपर्क में थे?

    सूरज ने कहा, “नहीं, मैं नहीं था. वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त या कोई करीबी नहीं थे. हम एक दूसरे के घरों में भी कभी नहीं गए थे. हम एक ही इंडस्ट्री से थे और कुछ नहीं.”

    सलमान खान सूरज का बचाव कर रहे हैं, यह बात कितनी सच है?

    उन्होंने कहा,“वह मेरे लिए ऐसा क्यों करेंगे? सलमान खान मेरी पहली फिल्म (हीरो, 2015) के निर्माता हैं. उन्होंने मुझे एक मौका दिया, और उसके बाद, यह अब तक मेरी यात्रा रही है. भविष्य में हम जो करते हैं, उसके लिए वह जिम्मेदार नहीं है. आपको अपना रास्ता खुद ढूढ़ना होता है. मैं सलमान सर पर निर्भर नहीं हो सकता और उनसे मेरे गॉडफादर बनने की उम्मीद नहीं कर सकता. मैं कभी भी उन पर निर्भर नहीं रहा और वह भी ऐसा नहीं चाहेंगे,”

    यह पूछे जाने पर कि आप क्यों बार-बार खुद विवादों में फंसते रहते हैं?

    सूरज ने इसका जवाब देते हुए कहा ” यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप सलमान खान द्वारा लॉन्च किए जाते हैं और नेपोटिज्म की डिबेट चल रही हो तो ऐसा होना लाजमी है.” “अगर नेपोटिज्म से ही सब कुछ होता तो मैं अब तक दस फिल्में कर चुका होता. नेपोटिज्म का मुझसे कोई नाता नहीं है.

    मैंने 2010 में बहुत कम उम्र से ही असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू कर दिया था. वह फिल्म ‘गुजारिश’ थी. उसके दो साल बाद मैंने ‘एक था टाइगर’ फिल्म की थी. उस दौरान मैं सलमान सर से मिला था और उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर वे फिल्म बनाएंगे तो मुझे लॉन्च जरूर करेंगे. क्योंकि, उन्हें मेरे अंदर पोटेंशियल दिखा था. उन्होंने मुझसे यह भी कहा था कि अगर मुझे एक्टर बनना है तो काफी मेहनत करनी पड़ेगी. ऐसा नहीं है कि मैं कहीं से भी आऊं, सोकर उठु और फिल्म के सेट पर पहुंच जाऊं. मैंने सबसे पहला ऑडिशन ‘काई पो छे’ (2013) के लिए दिया था और रिजेक्ट हुआ था. उसके बाद मैंने खुद पर काम किया. उसके बाद मैंने (2015) में फिल्म ‘हीरो’ के लिए ऑडिशन दिया. मेरी मां 60 साल की हैं और 30 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. वे आज भी फिल्मों के लिए ऑडिशन देती हैं. इसलिए यह मिथ है कि स्टार किड्स को ऑडिशन नहीं देना पड़ता है”

    जब उन्हें पूछा गया कि, आपके ऊपर पहले से ही (जिया खान) को लेकर एक मामला चल रहा है और अब, सुशांत- दिशा मामले में भी आपका नाम घसीटा जा रहा है,

    सूरज ने कहा, “मैं बहुत स्तब्ध हूं और अभी दुःखी हूं. यह मुझे बहुत प्रभावित कर रहा है. मैं नहीं जानता कि मुझे क्या कहना चाहिए. आठ साल हो गए हैं और मेरा केस (जिया) बंद नहीं हुआ है, और ऐसा केवल इसलिए हुआ है. क्योंकि राबिया खान (जिया की मां) अदालत में नहीं आई. मुझे 21-22 की उम्र से सीबीआई का सामना करना पड़ रहा है. मैंने पुलिस का सहयोग किया है. मैंने हर संभव कोशिश की है, बीमार होने के बावजूद मैंने अदालत की एक भी तारीख मिस नहीं की. लेकिन अगर शिकायतकर्ता (राबिया) अदालत में नहीं पहुंच रही है, तो वे क्या चाहती हैं? “

    Shagun

    Keep Reading

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    November 4, 2026
    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    November 4, 2026
    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    November 4, 2026
    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    November 4, 2026
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading