Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Interview

    समस्या तो विकट है: तेनाली रामा

    ShagunBy ShagunJuly 13, 2020 Interview No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 675

    Q. इतने लम्बे समय तक पंडित रामा कृष्णा के किरदार को निभाने का अनुभव कैसा रहा?

    पंडित रामा कृष्ण के किरदार को निभाना खुद को बेहतर बनाने जैसा अनुभव देता है। इस किरदार को निभाते समय मैं खुद को मुक्त महसूस करता हूं क्योंकि यह वाकई समझदारी से भरा किरदार है। साथ ही, जिस तरह कहानी आगे बढ़ती है और जिस भाषा का हम प्रयोग करते हैं, कलाकार होने के नाते हमें उसे याद रखना पड़ता है। अधिकांश डायलॉग्सह दार्शनिक और अच्छे संदेशों से भरे होते हैं जो हमारे दिमाग में घूमते रहते हैं, हालांकि मैं खुद एक आध्यात्मिक और अनेक तरह के अच्छे विचारों को मानने वाला व्यक्ति हूं। मैं खुद इस किरदार से इतना जुड़ा हुआ पाता हूं कि इसके विचार हमेशा मेरे दिमाग में रहते हैं। इस रोल को निभाने के बाद मैं प्रेरित महसूस करता हूं।

    Q. पिछले कुछ महीनों में काफी बदलाव आया है। ‘तेनाली रामा’ में दर्शकों को क्या-क्या नए बदलाव देखने को मिलेंगे?

    मुझे लगता है समय ही ऐसी चीज है जो कभी रुकती नहीं और इस लम्बे अंतराल के बाद, ‘तेनाली रामा’ और भी मज़ाकिया, चतुराई से भरपूर और आकर्षक एपिसोड्स के साथ वापस आएगा जहां हमारे दर्शकों को कुछ नए चेहरे और किरदार देखने को मिलेंगे। सेट पर वापस आना और अपने किरदार को निभाना एक अच्छा एहसास है लेकिन इसके साथ ही हम सभी शूटिंग के दौरान सख्तर नियमों का पालन कर रहे हैं। हम आवश्‍यक दूरी बनाकर रखते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि सभी सुरक्षा उपायों का हर समय पालन किया जाए।

    Q. शो के वापस आने के साथ क्या आप कुछ नया करने जा रहे हैं? कुछ नई तैयारियां?

    मैंने पिछले 3 सालों से रामा के किरदार को जिया है और अब मैं पंडित रामा को अपने ही हिस्से के रूप में महसूस करता हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे अपने किरदार के लिए कुछ नया और अलग तैयार करना होगा क्योंकि वह मेरे दिल में है, लेकिन हां इस लुक को धारण करना और उनके जीवन क्षेत्र में जाना ताजगी से भर देने वाला रहा है। इन कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर मैंने अपने कुछ प्रशंसकों से बात की और मैंने उनसे केवल पंडित रामा कृष्ण के रूप में ही बात की। तो, वह इन तीन महीनों के दौरान मेरे साथ रहे हैं।

    Q.तीन महीने के बाद वापस सेट पर लौटकर कैसा लगा? सेट पर आपका पहला दिन कैसा था?

    103 दिनों तक घर पर रहने के बाद सेट पर पहला दिन काफी उत्साहपूर्ण था। मैंने शूट शुरू होने के कुछ दिनों बाद शूटिंग शुरू की। जब मैं सेट पर पहुंचा तो सभी ने मेरा प्यार से स्वागत किया और यहां तक कि मैंने फिर से तीन महीने बाद अपना सिर मुंडवा लिया। सिर मुंड़वाने के पहले सेट पर मौजूद लोगों ने मेरे साथ तस्वीरें खिचवाईं, क्योंकि उनमें से बहुत लोगों ने मुझे वैसे नहीं देखा था। मुझे पहले और शेव के बाद भी शूट करने में बहुत मज़ा आया। मैं शुरू में सोच रहा था कि मैं अपना बेस्ट परफॉरमेंस नही दे पाऊंगा, लेकिन मैं आराम से अपने किरदार में घुस गया और कई टेक्स देने की ज़रूरत नही पड़ी।

    Q. समस्या विकट, रामा प्रकट पर आपके क्या विचार हैं?
    मुझे ये नया मुहावरा बहुत पसंद आया क्योंकि हमारा पूरा शो इस बारे में ही है। यह पंडित रामा कृष्ण के किरदार और भूमिका को खूबसूरती से परिभाषित करता है और मुझे यकीन है कि हर कोई इसे पसंद करेगा खासकर बच्चे, क्योंकि यह आकर्षक है।

    Q. आपका पसंदीदा ‘तेनाली रामा का विजय मंत्र’ क्या है?

    मेरा पसंदीदा पंडित रामा का विजय मंत्र है- “चल बंधु ये विजय नगर और मां काली की प्रतिष्ठा का सवाल है.” जब भी पंडित रामा ये कहते हैं वो हमेशा गंभीर समस्याओं का समाधान ढूंढ लेते हैं और हमेशा विजयी होते हैं।

    ##SwitchOnSAB
    Shagun

    Keep Reading

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading