छत्रपति शाहू जी महराज को आरक्षण समर्थको ने किया याद और जारी किए चौंकाने वाले आकड़े
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजक ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि आज से लगभग 118 वर्ष पूर्व आज ही के दिन कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहू जी महराज ने अपने राज्य मे समाज के कमजोर वर्ग एस सी एसटी,ओबीसी के लिए 26 जुलाई 1902 मे सर्व प्रथम 50 प्रतिशत: आरक्षण लागू किया था तभी से आरक्षण ब्यवस्था लागू हुई। तबसे लेकर एस सी एसटी,ओबीसी आज के दिन को आरक्षण दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे है आज इस मौके पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समित ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी संघर्ष समित संयोजको से चर्चा करते हुए छत्रपति शाहू जी महराज को याद् किया और बड़ा खुलासा किया है ।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा डा. रामशब्द जैसवारा, आर0पी0 केन, एसपी सिंह ने कहा केंद्र सरकार लम्बे समय से पदोनतियो में आरक्षण का बिल लोकसभा में लंबित रखकर पूरे देश में दलितों का उत्पीड़न करा रही है जो लोग आरक्षण को लेकर बड़ी बड़ी बाते करते है आज आरक्षण बचाओ संघर्ष समित एक बड़ा खुलाशा करने जा रही जो सभी के होश उड़ा देगा आज से एक वर्ष पहले जुलाई 2019 में लोकसभा में एक सवाल के जबाब में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी थेी जो आरक्षण के प्रतिनिधित्व पर सवाल खड़ा कर रही है केंद्र सरकार के सचिवालय में केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम के अंतर्गत जो विभिन्न सेवाओ से प्रतिनियुक्ति के माध्यम से उच्चाधिकारी केंद्रीय सचिवालय में तैनात होते है उन पदों पे आरक्षित वर्ग के उच्चाधिकारियो की स्तिथ बेहद चैकाने वाली है जो निम्नवत है।
ग्रेड तैनात अनुसूचितजाति /जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग
सचिव 89 4 ( 4.49 प्रतिशत ) 00 (0 प्रतिशत )
अपर सचिव 93 11 ( 11.82 प्रतिशत ) 00 ( 0 प्रतिशत )
संयुक्त सचिव 275 22 ( 8 प्रतिशत ) 19 ( 6.91 प्रतिशत )
निदेशक 288 43 ( 14.93 प्रतिशत ) 40 ( 13.89 प्रतिशत )
उपसचिव 79 10 ( 12.65 प्रतिशत ) 21 ( 26.58 प्रतिशत )
वीडिओ कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों, अवधेश कुमार वर्मा, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, एसपी सिंह अनिल कुमार महेंद्र सिंह पीएम प्रभाकर, अजय कुमार, श्याम लाल अन्जनी कुमार,, लेख राम अशोक सोनकर रीना रजक जीतेन्द्र कनौजिया प्रेम चन्द्र, बनी सिंह अशोक सोनकर, जितेन्द्र कुमार, श्रीनिवास राव, ने कहा की सरकार इस पर गम्भीरता से विचार कर लंबित पदोनती बिल पास कराये







