भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक करेंगे होस्ट
सोनी सब एक और गुदगुदाने वाली शॉर्ट.फॉर्मेट स्केच कॉमेडी फनहित में ज़ारी लेकर आ रहा है। इसे भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने होस्ट किया है। इसमें भारती और कृष्णा दुनिया भर के विभिन्न विषयों पर एक मजेदार पैरोडी पेश करेंगे , जो दर्शकों को हंसाएगी। ये 2.3 मिनट के ऐक्ट होंगे और जिनका प्रसारण 22 अगस्त से सिर्फ सोनी सब पर शुरू हो रहा है। इसका प्रसारण शनिवार और रविवार को हर घंटे किया जायेगा।
फनहित में ज़ारी के कलाकारों में कृष्णा और भारती के साथ जैस्मिन भसीन, मुबीन सौदागर, सोनू पाठक और ज्योति शर्मा भी शामिल हैं। ये हर वीकेंड पर 5 बिल्कुल नये गैग्स मजाकिया ऐक्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।







