बालवीर की रहस्यमयी यात्रा एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने वाली है, क्योंकि सोनी सब अपने अनोखे फैंटेसी ड्रामा ‘बालवीर रिटर्न्से’ के सीजन 2 को 26 अगस्त, रात 8 बजे लॉन्च करेगा। नये सीजन में भारतीय टेलीविजन पर पहली बार पानी के भीतर की दुनिया की भव्यता दिखाई जाएगी।
पानी के भीतर की दुनिया की भव्यता
‘बालवीर रिटर्न्स ’ के नये सीजन में दर्शक पहले कभी नहीं देखी गई पानी के नीचे की उदार दुनिया देखेंगे। इस जादुई दुनिया पर बामबाल का राज है, जो अपने राज को कायम रखने के लिये बालवीर को मारना चाहता है। बालवीर बुरी ताकतों को हराने और मानवता को बचाने की राह पर चल रहा है, जहाँ उसका सामना पानी के नीचे की आकर्षक दुनिया से होता है। शो में अकल्पनीय महाशक्तियों के साथ एक्शन से भरपूर दृश्य होंगे, जो दर्शकों को कौतुहल से भर देंगे।
बालवीर का नया प्रतिद्वंद्वी- रे
अच्छाई और बुराई के बीच की दुविधा में फंसा रे अपने परिवार की बर्बादी के लिये बालवीर पर आरोप लगाता है और अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। रे युवा, करिश्माई और सुंदर है, लेकिन इसके अलावा भी उसमें बहुत कुछ है। बालवीर से बदला लेने के लिये रे उसी कॉलेज में भर्ती हो जाता है, जिसमें देबू और अनन्या हैं।
इच्छा और जिंदादिली की कहानी
सीजन 2 की कहानी एक कॉलेज की पृष्ठरभूमि में आगे बढ़ती है और लड़कपन से भरी है, क्योंकि देबू (बालवीर) और अनन्या कॉलेज की जिन्दगी में प्रवेश करते हैं। अनन्या की ओर आकर्षित देबू उसी के कॉलेज में एडमिशन लेता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब रे भी उसी कॉलेज में भर्ती होता है, वह भी बालवीर से बदला लेने की इच्छा से।
नये किरदार
पानी के भीतर की दुनिया में कई नये किरदार हैं और हर किसी के पास असाधारण शक्तियाँ हैं, जो दर्शकों को मुग्ध कर देंगी। ‘बालवीर रिटर्न्स ’ सीजन 2 में विमर्श रोशन ने बामबाल की भूमिका निभाई है, जो ताकत का भूखा एक खलनायक है, जिसकी नजर राजा वरुण के सिंहासन पर है। दर्शक दिग्विजय पुरोहित को राजा वरुण, सारिका राघव को बामबाल की बेटी ऋत्विका और श्वेता खंडूरी को बामबाल की वफादार मिलसा के रूप में भी देखेंगे।







