Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    फसल बर्बाद और कर्ज से कराह रहा है बुन्देलखण्ड: कांग्रेस

    ShagunBy ShagunSeptember 10, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 487

    बुन्देलखण्ड दौरे का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आज दूसरा दिन

    लखनऊ 10 सितम्बर 2020: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आज बुन्देलखण्ड दौरे के दूसरे दिन ललितपुर पहुंचे, जहां किसानों की दयनीय हालत देखकर द्रवित हो गये और फसलों की बर्बादी व कर्ज के बोझ तले दबे किसानों द्वारा विगत दिनों की गयी आत्महत्या के पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें सांत्वना दी।

    उन्होने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और गरीबों के लिए अभिशाप बन चुकी है, किसान कराह रहा है, जिसके चलते आज बुन्देलखण्ड का कोई ऐसा जिला होगा जहां भारी संख्या में किसानों ने अपनी जान न दी हो। उप्र का अन्नदाता और जीवनदाता किसान खुद की जिन्दगी गंवाने को मजबूर है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ललितपुर के ग्राम जाखलौन गये जहां विगत दिनों फसल के पूरी तरह बर्बाद हो जाने पर किसान हरदयाल कुशवाहा को बर्बाद फसल देखकर हार्ट अटैक पड़ा और मृत्यु हो गयी। हर दयाल कुशवाहा ने साहूकार से दो लाख रूपये कर्ज लिया था। फसल की बर्बादी से कर्ज को चुकता न कर सकने की गहरी चिंता से उन्हें हार्ट अटैक पड़ा और जान चली गयी। इसी ग्राम के टुन्डे प्रजापति ने 3 लाख रूपये केसीसी से लोन लिया था फसल बर्बादी से कुएं में कूदकर जान दे दी।

    बुन्देलखण्ड के गांवों में आत्महत्याओं का न थमने वाला सिलसिला इतना पीड़ादायक है कि पीड़ित परिजनों द्वारा किसानों की बर्बादी का हाल जानने पर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जनपद ललितपुर के तहसील पाली के ग्राम बन्ठ के छोटे लाल ने उड़द की फसल बर्बाद होने पर साहूकारों द्वारा 3 लाख रूपये कर्ज वापस लेने का दबाव बनाने पर उन्होने आत्महत्या कर ली। ग्राम बमवरीसर तहसील तालबेहट के भग्गू राजभर ने केसीसी का डेढ़ लाख रूपये कर्ज के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम व पोस्ट पाली तहसील पाली के जगमोहन माती उर्फ जंगली माती ने 17 जुलाई को मूंगफली, उड़द की फसल बर्बादी और डेढ़ लाख रूपये कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली। ग्राम सतरहवा तहसील ललितपुर के मोहन पुत्र रामदीन ने बैंक के कर्ज की अदायगी के लिए दबंगों द्वारा धमकी दिये जाने से पीड़ित होकर मौत को गले लगा लिया। इसी प्रकार ग्राम पटऊआ तहसील पाली के करतार सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक से 7 लाख का कर्ज लिया था साहूकारों से 3 लाख का कर्ज लिया था जिसको लेकर काफी परेशान थे कर्ज वापसी न कर पाने की स्थिति में आत्महत्या का प्रयास किया। इसी प्रकार भग्गू पुत्र चन्दन ग्राम बमवरीसर के ही कर्ज के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि किसान लगातार कर्ज और फसल की बर्बादी से अपनी जान गंवा रहे हैं और सरकार की तरफ से कोई भी सरकारी सहायता नहीं दी जा रही है न ही मौके पर कोई सरकारी अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। पानी की विकराल समस्या है। उन्होने कहा कि कई पीड़ितों ने उन्हें बताया कि बुन्देलखण्ड में निजी नलकूप लगाने पर सरकार 63 हजार का अनुदान देती थी लेकिन बीते एक वर्ष से किसानों को एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिला है।

    Shagun

    Keep Reading

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    June 10, 2026
    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    June 10, 2026
    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    June 10, 2026
    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    June 10, 2026
    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading