Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अर्श से फर्श पर चंदा कोचर व राणा कपूर

    ShagunBy ShagunSeptember 18, 2020 Current Issues No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 511

    लोन दिलवाने के नाम पर बैंकों के बहुत से बड़े अफसर मोटी कमीशन लेते ही रहे हैं। चूंकि पहले कोई इस तरह की जवाबदेही नहीं होती थी, इसीलिए जमकर पंजीरी खाई जा रही थी।

    आर.के. सिन्हा

    सच में जब समाज और देश के कोई सम्मानित और प्रतिष्ठित नायक किसी ‘गलत कृत्य के कारण फंसते हैं, तो उनके प्रशंसकों का मन उदास हो जाता है। उनके गलत कामों से उनके चाहने वाले और उनसे प्रेरणा लेने वाले हजारों-लाखों लोग अपने को ठगा सा महसूस जरूर करते हैं। आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को गिरफ्तार करने के बाद भी यही हुआ। चंदा कोचर के पति अपनी पत्नी के माध्यम से बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को मोटा लोन दिलवाते थे। वे बदले में अपनी कमीशन की मोटी फीस डकार जाते थे। अब चंदा कोचर तथा उनके पति के काले कारनामें तो सबके सामने आ ही चुके हैं।

    दीपक कोचर की गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीडियोकॉन ग्रुप को आईसीआईसीआई बैंक की ओर से 3250 करोड़ रुपये का अनियमित न दिए जाने के मामले में की है। इस तरह के मामले में यह पहली बड़ी गिरफ्तारी है। अब चंदा कोचर और कुछ और लोग भी जेल जा सकते हैं। इससे पहले ईडी ने चंदा कोचर के मुंबई स्थित फ्लैट और उनके पति दीपक कोचर की कंपनी की कुछ संपत्तियों को जब्त किया था। इन जब्त संपत्तियों का कुल मूल्य 78 करोड़ रुपये बताया गया था।

    जिस चंदा कोचर को देश की सफल कार्यशाली महिलाओं का नायक माना जाता था, उनकी करतूतों से कौन शर्मसार नहीं होगा। उन्हें अपने बैंक में घोटाले करने के चलते पहले ही नौकरी से हाथ धोना पड़ चुका है। चंदा कोचर की करतूतों से बचपन से मन- मस्तिष्क में बैठी भारतीय नारी की शालीन, सौम्य और सुन्दर छवि पर भी कुठाराघात होता है। मातृस्वरूपा, वात्सल्यमयी संस्कारों की जननी माँ जैसी भारतीय नारी को ऊंचे पदों पर जाकर जहाँ संस्थान में स्वच्छ चरित्र और अनुकरणीय सुगंधि की बयार बहानी चाहिए थी, वो स्वयं भ्रष्टाचार के दलदल में जाकर फंस गईं। इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ और नहीं हो सकता।

    इसमें कोई शक नहीं है कि चंदा कोचर पर तमाम किस्म के आरोप लगने के कारण हजारों लोगों का मन बेहद खिन्न है। उन्हें देश के बैकिंग क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं का रोल मॉडल माना जाता रहा है। एक बार राजधानी में उद्योग और वाणिज्य परिसंघ फिक्की की तरफ से आयोजित एक परिचर्चा के दौरान उन्होंने कहा था- ‘हम (महिलाएं) विशेषाधिकार की मांग नहीं करतीं, इसके बजाय हमें योग्यता के आधार पर ही नौकरी मिले।’ उनकी इस राय को सुनकर कोई भी उनके प्रति सम्मान का भाव रखने लगेगा। लेकिन, उनके भ्रष्ट आचरण से देश की करोडों महिलाओं का और नये करियर को अपनाने वाली नवनियुक्तियों को भारी हताशा हुई हैं। चंदा कोचर, अंरुधति भट्टाचार्य, शिखा शर्मा, नैनालाल किदवई, विजयालक्ष्मी अय्यर वगैरह सरकारी या निजी बैंकों के शिखर पर पहुंचने के चलते सारे देश का आदर मिला। चंदा कोचर की इज्जत अब तो तार-तार हो चुकी है।

    दरअसल एक जागरुक नागरिक की शिकायत के बाद चंदा कोचर के बैंक मैनेजमेंट ने उनके खिलाफ जांच शुरू की थी। तब किसी को यह उम्मीद तक नहीं थी कि चंदा कोचर कितने घोटाले कर रही हैं। उन्हें तो देश के बैंकिंग सेक्टर के सर्वशक्तिमान हस्तियों में से एक माना जाता था। शुरू में तो यही लग रहा था कि उनके ऊपर मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं।

    बेशक, देश के बैंकिंग सेक्टर में फैली कोढ़ को तुरंत साफ करना होगा। कुछ माह पहले बैंकिंग की दुनिया में झंडे गाढ़ने वाले यस बैंक के फांउडर राणा कपूर भी बुरी तरह फंस गए हैं। वे भी विभिन्न उद्योगपतियों और औद्योगिक घरानों को भारी-भरकम उल्टा-सीधा लोन देकर अपना खुद का साम्राज्य खड़ा कर रहे थे। वे भी अब जेल की हवा खा रहे हैं। मुंबई और दिल्ली के पॉश इलाकों में महंगी संपतियां खरीदने वाले राणा कपूर भी बैंकिंग क्षेत्र के एक बड़ा नाम थे। वे देश के आम बजट भी पर अपनी राय मीडिया को देकर अनुगृहीत करते थे। सदा सुर्खियों में बने रहते थे, लेकिन, असल में तो वे तो शातिर दिमाग के इंसान निकले। यस बैंक में संकट गहराया तो राणा कपूर के मुंबई स्थित घर में जांच एजंसियां छापे मारने लगीं। उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी दिल्ली में ही की।

    उनकी बड़ी बेटी राखी की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन अलकेश टंडन से मौर्या शेरटन में हुई थी। अलकेश टंडन चचेरा भाई हैं स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के दामाद अमन भाटिया का। इस शादी में महान टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर सपत्नीक मोटा पैसा लेकर आये थे। राणा की दूसरी पुत्री राधा का विवाह आदित्य खन्ना से हुआ था। आदित्य वित्तीय मामलों के एक्सपर्ट और हैज फंड मैनेजर हैं। यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की करतूतों के तमाम काले चिठे तो अब सबके सामने आ रहे हैं। वे अब सपरिवार सार्वजनिक संपत्ति के लूट-खसोट के मामलों में फंसते ही चले जा रहे हैं। सीबीआई और दूसरी सरकारी एजेंसियां उनके घरों और दफ्तरों को खंगाल रही हैं। यानी अर्श से फर्श पर आ गए हैं राणा कपूर भी।

    दरअसल बैंकों में उल्टे-सीधे लोन दिलवाने का काला धंधा पहले से ही चलता रहा है। लोन दिलवाने के नाम पर बैंकों के बहुत से बड़े अफसर मोटी कमीशन लेते ही रहे हैं।

    चूंकि पहले कोई इस तरह की जवाबदेही नहीं होती थी, इसीलिए जमकर पंजीरी खाई जा रही थी। अब इस सुनियोजित लूट पर मोदी सरकार ने लगाम लगा दी है। लेकिन, अभी भी यह सिलसिला पूरी तरह से खत्म नहीं ही हुआ है। कुछ मोटी चमड़ी वाले शातिर चोर अभी भी काले धंधे में लगे हुए हैं। पर पहले वाली स्थिति भी नहीं रही है। रोग पुराना है, इसलिए उसे दूर करने में कुछ वक्त तो लगेगा ही। मोदी सरकार बैंकों में फैली गड़बड़ियों को साफ करने में लग गई है।

    इस क्रम में बैंकिंग क्षेत्र की कई बड़ी मछलियां धीरे-धीरे सीबीआई जाल में फंस चुकी हैं। ये नाजायज नोट कमाने का काला धंधा करते रहे हैं। इनका जमीर मर गया था। ये देश को खुलेआम धोखा दे रहे थे। अब लगता है कि धंधेबाज बैंक कर्मियों के चांदी काटने के दिन खत्म हो गए हैं। अब बैंकिंग सिस्टम धीरे-धीरे ही सही पर लाइन पर आ रहा है। बैंकों में ईमानदार और निष्ठावान मुलाजिम तो पहले भी थे। मान कर चलिए अब बैंकिंग क्षेत्र का कायाकल्प तो होकर ही रहेगा। सरकार बैंकिंग क्षेत्र में फैली गंदगी को साफ करेगी ही। इसी काम में मोदी सरकार लगी है ताकि भविष्य में चंदा कोचर और राणा कपूर जैसे कुपात्र फिर सामने ना आएं।

    Shagun

    Keep Reading

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading