Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    नृत्यनाटिका में कलाकारों ने बताया ‘प्रेम न हाट बिकाय’

    ShagunBy ShagunSeptember 21, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582
    उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी मुक्ताकाश मंच पर नृत्यनाटिका का मंचन

    लगभग छह महीने बाद आज शाम उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर में कलाकारों-कला प्रेमियों की हलचल दिखाई दी। अकादमी के ओर से यहां मुक्ताकाशी मंच पर यायावर रंगमण्डल की नृत्य नाटिका का मंचन यहां कोविड-19 के नियमों के तहत ई-पास से पहुंचे सीमित दर्शकों की बीच किया। छवि मिश्रा द्वारा लिखित इस नाटिका का निर्देशन टेरेन्स लुईस के शिष्य पुनीत मित्तल ने किया। प्रस्तुति अकादमी फेसबुक पेज पर भी लाइव थी।

    कार्यक्रम में अतिथि बिग्रेडियर रवीन्द्र श्रीवास्तव व अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए अकादमी के सचिव तरुण राज ने दर्शकों से कहा कि कोविड-19 की सारी दुश्वारियों और कठिनाइयों को देखते हुए आज से एक सौ दर्शकों के बीच खुले मंच पर सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जो छूट दी गई, उसमें अकादमी ने पहले ही दिन यह प्रस्तुति सजग करने की दृष्टि से कलाकारों के संग ही सबके उत्साहवर्धन के लिए रखी है कि हमें कोरोना से डरना नहीं है, जागरूक रहते हुए मास्क पहनने, हाथ धोते रहने, दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसी सावधानियां बनाए रखनी है, साथ ही कारगर उपायों से अपने और अपने पारिवारिक सदस्यों की ‘इम्यूनिटी’ बनाए रखना हैं।

    नृत्य नाटिका में दिखाया गया कि अनवर और अवनी एक दूसरे से प्रेम करते हैं, उनके प्यार की मिसाल दूर-दूर तक दी जाती है। अचानक मालूम पड़ता है कि अवनी के दिल में जन्मजात सुराख है, वह बच नहीं पाती। हताशा में अनवर आत्म हत्या के बारे में सोचता है। तभी उसके स्वप्न में अवनी आकर उसे अपने साथ ले जाती है। दोनों खुशी-खुशी साथ रहने लगते हैं। अंत के करीब दर्शकों को मालूम पडता है कि यह पूरी कहानी अनवर की पत्नी सुना रही है।

    वह एक पत्नी होकर अपने पति के पहले प्यार और प्रेम के प्रति समर्पण को न सिर्फ समझती है बल्कि उसे स्वीकार भी करती है। ‘मोको कहां ढूढे रे बन्दे, जरा याद करो कुर्बानी, शेडो और वतन के वास्ते’ जैसी प्रस्तुतियां तैयार कर चुके निर्देशक पुनीत ने इस नाटिका में नृत्य के माध्यम से दोनों के प्यार और बिछुड़ने को दर्शनीय संयोजनों व गतियों में ढाला है। निर्देशक ने नाटिका में ‘पिया हाजी अली…., शिवोहम्…., दमादम मस्त कलन्दर…., कुन फाया कुन…., चदरिया झीनी रे झीनी…. व छाप तिलक सब…. जैसे गीतों पर कथक, भरतनाट्यम, फ्यूजन, सूफी व कन्टम्परेरी नृत्य की गतियों का प्रयोग किया। मंच पर समय-समय पर कलाकार मास्क लगाये दिखे।

    मानवीय संवेदनाओं को रेखांकित करती प्रस्तुति में अनवर के रूप में निर्देशक पुनीत, अवनी की भूमिका में पिंकी पाण्डेय व पत्नी की भूमिका में लेखिका छवि मिश्रा के साथ अन्य भूमिकाओं में जाह्नवी अवस्थी, आकाश कुमार, अंकिता सिंह, आदर्श पाण्डेय, काजल शर्मा, अनुभव श्रीवास्तव, आदित्य सोनी, प्रेक्षा गुप्ता, सुनीता तिवारी, साक्षी बत्रा, गोविन्द यादव, सौम्या वर्मा, अभिषेक राजपूत, दिव्या उपाध्याय व स्निग्धा मालवीय ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मंचपाश्र्व के पक्षों को मोहम्मद हफीज, अनूपकुमार सिंह, शिवजीत वर्मा, आदर्श सिंह, संजीव तिवारी, रोजी दूबे, मनोज वर्मा ने सम्भाला। अकादमी प्रवेश द्वार पर दर्शकों की थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क और हाथों के ‘सेनेटाईजेशन’ की व्यवस्था की गयी थी।

    Shagun

    Keep Reading

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading