शहीद भगत सिंह की जयंती सीतापुर के ब्लॉक हरगांव के नकुरी कला गांव में मनाई गयी जिसका नेतृत्व लक्ष्य टीम के लक्ष्य कमांडर धीरज भारती ने किया। इस कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह द्वारा भारत देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। यहाँ यह बता दें कि कोरोना के मद्देनजर सीमित लोगों के साथ ही यह सामाजिक चर्चा की गई और व्यक्तिगत दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।
उन्होंने कहा कि शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज का नाम ही शहीद भगत सिंह है। शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजो के शोषण के खिलाफ एक जोरदार क्रांति खड़ी कर दी थी और जो लोग शोषण के खिलाफ सर पर कफ़न बांध लेते हैं ऐसे लोगों का व उनके समाज का कभी शोषण नहीं होता है और शोषण करने वाले भी उस समाज के लोगों पर शोषण करने से पहले सौ बार सोचेंगे। शोषण भी उसी समाज का होता है जिस समाज के लोग हमेशा कमजोर व लाचार बने रहते है यह बात लखनऊ से आई लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या व एडवोकेट जयश्री आनंद ने कही।
लक्ष्य कमांडरों ने बहुजन समाज के लोग से आह्वान करते हुए कहा कि आओ मिलाकर अपने अधिकारों के लिए संविधान के दायरे में रहकर अपनी आवाज को बुलंद करे। उन्होंने सामाजिक जागरूकता में लक्ष्य की टीमों द्वारा किये जा रहे कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या व एडवोकेट जयश्री आनंद के अलावा सुनीता गौतम, सुमन बौद्ध, फूलमती गौतम, रश्मि गौतम, लक्ष्य युथ कमांडर शैलेन्द्र आर्या, अखिलेश गौतम, विनय प्रेम, कुलदीप बौद्ध, विनोद चौधरी, नागेंद्र चौधरी, दिलीप कुमार, रविंद्र धानुका, अमनदीप गौतम, मोहित गौतम, सोनू शर्मा व डॉ संदीप कुमार ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्य कमांडर सतीश कनौजिया, सरोज कनौजिया, धीरेन्द्र कनौजिया, देवी दयाल कनौजिया, मेवालाल गौतम, विक्रम, बदलूराम, राजेश, शत्रोहन, अनिल गौतम व धीरज भारती ने किया।







